{"_id":"657c46a3b62faa8ff503caa6","slug":"teachers-union-awarded-113-meritorious-students-new-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-4056-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: शिक्षक संघ ने 113 मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: शिक्षक संघ ने 113 मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
थत्यूड़ (टिहरी)। राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज थत्यूड़ में द्वितीय प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें जौनपुर ब्लॉक के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 113 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया गया।
शुक्रवार को मुख्य शिक्षाधिकारी शिव प्रसाद सेमवाल ने थत्यूड़ इंटर कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि जौनपुर ब्लॉक में शिक्षक संघ ने दूसरी बार सम्मान समारोह आयोजित कर सराहनीय कार्य किया है। इससे निश्चित ही अन्य छात्रों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी कार्यक्रम के संयोजक कमलेश सकलानी ने कहा कि समारोह में जौनपुर ब्लाक के हाईस्कूल और इंटर के 113 मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ ही मार्च 2024 तक सेवानिवृत होने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया है।
इससे पहले कालेज के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष श्याम सिंह सरियाल, जिलाध्यक्ष दिलवर सिंह रावत, जिला मंत्री डॉ. बुद्धि प्रसाद भट्ट, संरक्षक लक्ष्मण सिंह रावत, उपाध्यक्ष विनोद सेमवाल, मक्खन लाल, सुरेंद्र शाह,विजय गुसाईं, धनवीर रावत, मदनमोहन सेमवाल आदि मौजूद थे।