{"_id":"607edc8f8ebc3ea1da33487e","slug":"teachers-angry-over-threatening-to-kill-ceo-new-tehri-news-drn3769889108","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीईओ को जान से मारने की धमकी देने पर भड़के शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीईओ को जान से मारने की धमकी देने पर भड़के शिक्षक
विज्ञापन
मुख्य शिक्षा अधिकारी को जान से मारने की धमकी देने पर शिक्षक संगठनों ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। शिक्षकों ने धमकी देने वाले जिला पंचायत सदस्य की तत्काल गिरफ्तारी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल की ओर से भी इस संबंध में थाना नरेंद्रनगर में तहरीर दी गई और जिला पंचायत सदस्य से जान को खतरा बताया है।
राजकीय शिक्षक संघ, माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से डीएम और एसएसपी को भेजे ज्ञापन में बताया कि एक जिला पंचायत सदस्य सीईओ टिहरी को जान से मारने की धमकी देने और किसी विधायक को अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए ऑडियो में सुना जा सकता है। ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कहा यदि शीघ्र ही आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई, तो वे आंदोलन करेंगे।
ज्ञापन पर राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष श्याम सिंह सरियाल, मनोज बहुगुणा, कमल नयन रतूडी, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष महादेव मैठानी के हस्ताक्षर हैं। उधर, सीईओ सेमवाल की ओर से थाना नरेंद्रनगर में दी गई तहरीर में कहा गया है कि जिला पंचायत सदस्य रघुवीर सिंह सजवाण, उत्तरकाशी के जिला पंचायत सदस्य प्रदीप भट्ट मेरे साथ गाली गलौच व जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष नरेंद्रनगर प्रदीप पंत ने बताया कि सीईओ की ओर से उन्हें तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।