फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Take precautions to stop the third wave of corona

कोरोना की संभावित तीसरी लहर को रोकने के लिए बरते सावधानी

Wed, 14 Jul 2021 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Take precautions to stop the third wave of corona
कोरोना की संभावित तीसरी लहर को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सकों को प्रशिक्षण दिया। कहा कि सावधानी और सतर्कता से ही कोरोना से बचा जा सकता है। कहा कि संभावित तीसरी लहर से पहले अस्पतालों में चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, बेड, दवाइयां, आईसीयू से लेकर अन्य उपकरणों की पर्याप्त व्यवस्था हो जानी चाहिए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल बौराड़ी में आयोजित प्रशिक्षण में चिकित्सकों, हिमालय अस्पताल के स्टाफ को कोरोना बचाव की जानकारी दी गई। बताया कि कोरोना की तीसरी लहर बच्चों के लिए ज्यादा घातक बताई जा रही है। इससे निपटने के लिए स्वास्थ्यकर्मियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संजय जैन ने कहा कि विशेषज्ञ मान रहे हैं कि कोरोना की तीसरी लहर भी आ सकती है, जो 18 वर्ष तक को संक्रमित कर सकती है। बाल रोग विशेषज्ञ डा. सुनीता ने कहा कि यदि कोरोना की तीसरी लहर आती है, तो उसमें ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। इस मौके पर एसीएमओ डा. एलडी सेमवाल, डा. बीएस रावत, सीएमएस डा. अमित राय, दर्मियान सिंह, अर्जुन रावत, अनिल बिजल्वाण, विवेक बागडी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed