फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Swami Vivekananda's birth anniversary was celebrated as Youth Day.

Tehri News: युवा दिवस के रूप में मनाया स्वामी विवेकानंद की जयंती

Mon, 12 Jan 2026 06:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 12 Jan 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
Swami Vivekananda's birth anniversary was celebrated as Youth Day.
युवाओं को स्वामी विवेकानंद की आदर्शों पर चलने के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन

नई टिहरी / नरेंद्रनगर / चंबा। जिलेभर में स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया। भाजयुमो ने डाइजर से नई टिहरी हनुमान चौक तक स्वदेशी संकल्प दौड़ संपन्न करवाई जिसमें धीरज तड़ियाल पहले, पीयूष तड़ियाल दूसरे और नवराज तीसरे स्थान पर रहें।

भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मनीष राणा के नेतृत्व में स्वदेशी संकल्प दौड़ को भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष संजय नेगी ने झड़ी दिखाकर रवाना किया। पार्टी कार्यालय में विचार गोष्ठी में जिलाध्यक्ष रावत, आयोग अध्यक्ष नेगी तथा भाजयुमो जिलाध्यक्ष राणा ने स्वामी विवेकानंद को युवाओं का प्रेरणास्रोत बताया। इस मौके पर महामंत्री विनीत उनियाल, जिला महामंत्री बलवंत रावत, विजय कठैत, सुमित रावत, दीपेंद्र रावत, आलोक जुयाल, जयेंद्र पंवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

दूसरी ओर, राजकीय महाविद्यालय खाड़ी की एनएसएस इकाई और यूथ रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया। रेडक्रॉस सोसाइटी के नोडल अधिकारी डॉ़ ईरा सिंह ने छात्रों को स्वामी विवेकानंद के जीवन, आदर्शों, समाज सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता और मानवीय मूल्यों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर प्राचार्य प्रो़ एके सिंह, मीनाक्षी, विपिन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, श्रीदेव सुमन विवि मुख्यालय बादशाहीथौल में राष्ट्रीय युवा दिवस पर बीसीए के छात्राओं के बीच क्विज और भाषण प्रतियोगिता हुई। क्विज में रिया, शालिनी भट्ट, अर्पिता रावत तथा भाषण में खुशी शर्मा, आंचल पुंडीर, शालिनी भट्ट क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रही। कुलपति प्रो़ एनके जोशी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। युवा शक्ति ही राष्ट्र और समाज के उज्जवल भविष्य की आधार शिला हैं।

इधर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई टिहरी में युवा दिवस पर एनएसएस से जुड़े छात्रों ने स्वदेशी संकल्प दौड़, संकल्प गोष्ठी में प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य बीडी कुनियाल ने कहा कि जिस देश की युवा शक्ति जागृति हो, उसको आगे बढ़ने को कोई नहीं रोक सकता। इस मौके पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र मिश्रवाण, जितेंद्र सेमल्टी, विजय सोनी आदि मौजूद थे। कमांद महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर एनएसएस इकाई की ओर से गोष्ठी आयोजित की गई। इस मौके पर एनएसएस प्रभारी डॉ.बीना रानी, डा.दीपक राणा, सोहन सिंह, केदारनाथ भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed