फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Surya Namaskar increases disease resistance

सूर्य नमस्कार से बढ़ती है रोग प्रतिरोधक क्षमता

Sat, 16 May 2020 09:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Surya Namaskar increases disease resistance
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने घरों में सूर्य नमस्कार कर कोरोना संक्रमण से निपटने लिए कारगर उपाय बताया। सूर्य नमस्कार से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। शनिवार को जिले में आरएसएस से जुड़े 855 परिवारों के 2130 लोगों ने हनुमान चालीस के साथ सूर्य नमस्कार किया। संघ के सदस्यों ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए घरों में सूर्य नमस्कार किया। संघ की शाखाओं में प्रत्येक दिन स्वयंसेवक सूर्य नमस्कार करते हैं, लेकिन कोरोना लॉकडाउन के चलते अब घरों में ही सूर्य नमस्कार किया जा रहा है। संघ के विभाग प्रचारक राजपुष्प, जिला प्रचारक नीरज, जिला कार्यवाह संजीव भट्ट, नगर प्रचारक जीतमणी पैन्यूली, सत्यपाल सेमवाल, दौलत बिजल्वाण, रामस्वरूप डबराल आदि ने सूर्य नमस्कार किया। उधर, श्रीनगर में भी आरएसएस के स्वयंसेवकों ने सूर्य नमस्कार किया। योगाचार्य गणेश भट्ट गणपति ने बताया कि स्वस्थ व निरोग रहने के लिए योगाभ्यास जरूरी है। वहीं रुद्रप्रयाग में भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने घरों में सूर्य नमस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed