फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Surkanda temple ropeway ran after a month

सुरकंडा देवी रोपवे का एक महिने बाद फिर शुरू हुआ संचालन

Tue, 09 Aug 2022 09:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 09:33 PM IST
विज्ञापन
Surkanda temple ropeway ran after a month
सुरकंडा देवी रोपवे का मंगलवार को एक महीने बाद फिर से संचालन शुरू हो गया है। पहले दिन 280 श्रद्धालु रोपवे से मंदिर पहुंचे। बुधवार (आज) से विधिवत सुबह 8:30 से शाम 5:30 बजे तक रोपवे का संचालन होगा। धनोल्टी के एसडीएम लक्ष्मीराज चौहान ने बताया कि ब्रिडकुल (ब्रिज रोपवे टनल एंड अदर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉपोरेशन ऑफ उत्तराखंड) की तकनीकी जांच रिपोर्ट के बाद ही रोपवे का संचालन शुरू करने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन

सुरकंडा देवी रोपवे में बीते 10 जुलाई को अचानक तकनीकी दिक्कत आने पर रोपवे की ट्रालियां अचानक कई फीट ऊंचाई पर हवा में ही रुक गई थी। रोपवे की ट्राली में टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय सहित लगभग 30 श्रद्धालु बैठे थे। हालांकि बाद में रोपवे संचालनकर्ता कंपनी के इंजीनियरों ने सभी ट्राली को सुरक्षित प्लेटफार्म पर उतारा।
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम धनोल्टी लक्ष्मीराज चौहान ने तकनीकी जांच होने तक रोपवे का संचालन बंद करने के निर्देश जारी किए थे। कोलकाता से कंपनी के इंजीनियरों ने रोपवे ठीक किया। 22 जुलाई को सुरकंडा रोपवे एक दिन के लिए चलाया गया। कुछ तकनीकी कमियां होने के कारण उसी दिन फिर से प्रशासन ने संचालन बंद कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रिडकुल की तकनीकी टीम ने फिर दो बार सुरकंडा पहुंचकर रोपवे की तकनीकी जांच की। एसडीएम लक्ष्मीराज चौहान ने बताया कि मंगलवार से रोपवे का विधिवत संचालन शुरू कर दिया गया है। जांच में रोपवे की ट्राली संचालन के लिए उपयुक्त पाई गई। सुरकंडा देवी रोपवे के प्लांट मैनेजर निजामुुउद्दीन सैफी ने बताया कि मंगलवार को लगभग 280 श्रद्धालु रोपवे से सुरकंडा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed