फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Suicide due to financial constraints.

आर्थिक तंगी के चलते की खुदकुशी

Tue, 23 Aug 2016 09:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी Updated Tue, 23 Aug 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
Suicide due to financial constraints.
आत्महत्या - फोटो : demo pic

ऋषिकेश-चंबा मोटर मार्ग पर बेमुंडा में होटल चला रहे एक व्यक्ति ने आर्थिक तंगी के चलते कीटनाशक दवा पीकर आत्महत्या कर ली। शव के पास मिले सुसाइड नोट में उसने बेटे के इलाज में कर्ज बढ़ने से मौत को गले लगाने की बात कही है।

विज्ञापन


पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए श्रीदेव सुमन संयुक्त चिकित्सालय भेजा है।जाजल चौकी प्रभारी टीकम सिंह चौहान ने बताया कि रोशन सिंह नेगी (50) पुत्र बख्तावर सिंह निवासी ग्राम गराकोट पट्टी लामरीधार ब्लॉक जाखणीधार हाल निवासी खांड गांव रायवाला यहां बेमुंडा में चाय-खाने का होटल चलाता था। सोमवार शाम अपना काम निपटाने के बाद वह रोज की तरह होटल के अंदर ही सो गया था।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह जब होटल के दरवाजे नहीं खुले तो आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर होटल का दरवाजा तोड़ा तो वहां रोशन सिंह चारपाई पर मृत पड़ा था। पुलिस ने बताया कि उसके पास मिले सुसाइड नोट में उसने मौत के लिए स्वयं को जिम्मेदार ठहराते हुए लिखा था कि वह आर्थिक रूप से काफी परेशान हैं, लकवाग्रस्त बेटे के इलाज पर काफी खर्च होने से उसके ऊपर कर्ज बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी से मदद नहीं मिलने पर वह अपनी जान दे रहा हूं। इसके लिए किसी को दोषी न माना जाए। परिजनों को सूचना देने के बाद पुलिस ने संयुक्त चिकित्सालय में शव का पोस्टमार्टम कराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed