फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Successful surgery for testicular torsion performed at Shridev Suman Hospital.

Tehri News: श्रीदेव सुमन चिकित्सालय में टेस्टिकुलर टॉर्शन का हुआ सफल ऑपरेशन

Thu, 08 Oct 2026 05:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 08 Oct 2026 05:40 PM IST
विज्ञापन
Successful surgery for testicular torsion performed at Shridev Suman Hospital.
नरेंद्रनगर (टिहरी)। श्रीदेव सुमन संयुक्त चिकित्सालय में टेस्टिकुलर टॉर्शन से पीड़ित मरीज का सफल ऑपरेशन कर उसका टेस्टिकल (अंडकोष) बचा लिया। तेज दर्द से तड़प रहे मरीज को इमरजेंसी में अस्पताल लाया गया था। अल्ट्रासाउंड जांच में टेस्टिकुलर टॉर्शन की पुष्टि होने के बाद डॉक्टरों की टीम ने मरीज का तत्काल ऑपरेशन किया।
विज्ञापन

सीएमएस अमित राय ने बताया कि अस्पताल में आपात स्थिति में भर्ती मरीज को हाई ब्लड प्रेशर के साथ सीओपीडी संबंधी समस्या भी थी। बावजूद चिकित्सकों की तत्परता और टीम के समन्वय से ऑपरेशन सफल रहा। मरोड़ खोलने के बाद अंडकोष में रक्त प्रवाह संतोषजनक पाया गया जिससे उसे निकालने की आवश्यकता नहीं पड़ी।
विज्ञापन

मरीज अब स्वस्थ और आरामदायक स्थिति में है। मरीज की हालत में सुधार होने उसे जल्द छुट्टी दी जाएगी। चिकित्सकों ने बताया कि यह उपचार सीएमएस डॉ. अमित राय के मार्गदर्शन में किया गया। सर्जिकल टीम में डॉ. दीपाशा वर्मा, डॉ. अनुराग अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। नर्सिंग स्टाफ में गीता और वार्ड बॉय विपिन ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed