फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Successful bus operation on Jagthe-Tungoli road

जगेठी-तुंगोली छह किमी सड़क बनकर हुई तैयार

Sun, 28 Jul 2019 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Successful bus operation on Jagthe-Tungoli road
चंबा ब्लॉक के तुंगोली और कोठी गांव के लोगों का सड़क का सपना साकार हो गया है। साढ़े तीन करोड़ की लागत से जगेठी-तुंगोली मोटर मार्ग बनकर तैयार हो गया है। क्षेत्र के लोगों को जल्द ही जगेठी-तुंगोली मोटर मार्ग पर सुगम यातायात का सफर करने को मिलेगा। नवनिर्मित मार्ग पर बस सेवा संचालन का ट्रायल सफल रहा।
विज्ञापन

चंबा ब्लॉक के जगेठी-तुंगोली मोटर मार्ग की स्वीकृति वर्ष 2016-17 में मिली थी। छह किमी लंबे इस मार्ग का निर्माण पीएमजीएसवाई ने साढ़े तीन करोड़ से पूरा कर लिया है। सड़क निर्माण का लाभ तुंगोली और कोठी गांव के 250 परिवारों को मिलेगा। मार्ग निर्माण होने पर ग्रामीणों ने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और टिहरी विधायक धन सिंह नेगी का आभार जताया है। कार्यदायी संस्था पीएमजीएसवाई के अवर अभियंता मोहित जैन ने बस सेवा का ट्रायल करवाया। नियमित बस सेवा शुरू करने के लिए एआरटीओ को अनुमति देेने के लिए पत्र भेजा है। इस मौके पर सोनू बेलवाल, पुरुषोत्तम उनियाल, कृष्ण कुमार कोठियाल, महावीर उनियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed