फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Students will soon get IT lab in PG college

Tehri News: पीजी कॉलेज में छात्रों को जल्द मिलेगी आईटी लैब

Thu, 21 Nov 2024 05:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 21 Nov 2024 05:54 PM IST
विज्ञापन
Students will soon get IT lab in PG college
नई टिहरी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी के छात्रों को जल्द ही आईटी लैब की सुविधा मिलने जा रही है। 342.92 लाख की लागत से आईटी लैब का कार्य अंतिम चरण में है, जिसमें ऑन लाइन पढ़ाई करने के लिए छात्रों को 40 कंप्यूटर और तीन स्मार्ट डिजिटल बोर्ड की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। महाविद्यालय प्रशासन अलग सत्र से स्नातक स्तर पर कंप्यूटर साइंस विषय शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन

केंद्र पोषित योजना के अंतर्गत गत वर्ष पीजी कॉलेज नई टिहरी में आईटी लैब बनाने के लिए 342.92 लाख की वित्तीय स्वीकृति मिली थी। आईटी लैब भवन का निर्माण अंतिम चरण में है। आगामी दिसंबर से महाविद्यालय प्रशासन ने आईटी लैब का विधिवत संचालन शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। आईटी लैब में महाविद्यालय में स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को ऑन लाइन पढ़ाई करने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

लैब में छात्र-छात्राएं अपना प्रोजेक्ट संबंधी कार्य भी कर सकते हैं। आईटी लैब में प्रयोगात्मक कार्य और ऑन लाइन पढ़ाई करने के लिए छात्रों के लिए 40 कंप्यूटर उपलब्ध रहेंगे। तीन स्मार्ट क्लास बनाई जा रही है, जिसमें डिजिटल बोर्ड की सुविधा उपलब्ध रहेगी। वहां भी छात्र-छात्राएं अपनी अभिरुचि के अनुसार संबंधित विषयों की पढ़ाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



आगामी दिसंबर से महाविद्यालय में आईटी लैब का संचालन शुरू करने की तैयारी की जा रही है। अगले सत्र से महाविद्यालय में स्नातक स्तर पर कंप्यूटर साइंस विषय की पढ़ाई भी शुरू की जाएगी। इसके लिए अभी से तैयारी की जा रही है।
प्रो. पुष्पा नेगी, प्राचार्य, पीजी कॉलेज नई टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed