फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Students locked the college, talks with the deputy Tehsildar failed

Tehri News: छात्रों ने कॉलेज में जड़ा ताला, नायब तहसीलदार से वार्ता विफल

Sat, 10 Aug 2024 06:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 10 Aug 2024 06:21 PM IST
विज्ञापन
Students locked the college, talks with the deputy Tehsildar failed
नई टिहरी राजकीय महाविद्यालय में आंदोलनरत छात्रों से वार्ता करते नायाब तहसीलदार। संवाद
नई टिहरी। पीजी कॉलेज नई टिहरी को श्रीदेव सुमन विवि का कैंपस बनाने सहित अन्य मांगों को लेकर पिछले छह दिन से आंदोलनरत छात्रों ने शनिवार को कॉलेज में तालाबंदी कर शिक्षण कार्य नहीं होने दिया। छात्रों से वार्ता के लिए नायब तहसीलदार धर्मवीर शाह महाविद्यालय पहुंचे। एक घंटे तक चली वार्ता बेनतीजा रही। छात्राें का कहना है कि समस्याओं का समाधान नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

जाखणीधार व चंबा से कॉलेज बस सेवा शुरू करने, व्यवसायिक पाठ्यक्रमों का संचालन करने, अंक तालिकाओं में हुई गड़बड़ी दूर करने, कॉमर्स संकाय का भवन निर्माण करने, फर्नीचर धनराशि का भुगतान करने और श्रीदेव सुमन विवि का कैंपस कॉलेज बनाने की मांग को लेकर छात्र पांच अगस्त से आंदोलनरत हैं।
विज्ञापन

मांगों के समर्थन में छात्रों ने शनिवार को महाविद्यालय परिसर में तालाबंदी कर शिक्षण कार्य नहीं होने दिया। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी की। कॉलेज बंद करने की सूचना पर नायब तहसीलदार धर्मवीर शाह धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने छात्रों से मांग के संबंध में वार्ता की। कहा कि कैंपस बनाने और कॉमर्स संकाय भवन की मांग शासन स्तर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में डीएम के माध्यम से शासन को पत्र भेजा जाएगा। अंक तालिकाओं में सुधार करने के लिए श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति को पत्र भेजा जाएगा। छात्रों ने कहा कि उन्हें मांगों के संबंध में समय निर्धारित कर लिखित में पत्र दिया जाए। तब ही वे धरना समाप्त कर करेंगे। दोनों पक्षों के बीच मांगों को लेकर एक घंटे तक चली वार्ता में कोई सहमति नहीं बन पाई।

इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष युवराज सिंह शाह, महासचिव जीशान खान, मणिका राणा, अंशुल चंद्र,आदित्य नेगी, अनिल नेगी, राहुल बुटोला, रंजत, अर्जुन, प्रदीप, मोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed