फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Students learned the tricks of bird watching

छात्र-छात्राओं ने सीखे बर्ड वाचिंग के गुर

Wed, 31 Mar 2021 08:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 08:55 PM IST
विज्ञापन
Students learned the tricks of bird watching
टिहरी वन प्रभाग की ओर से जीआइसी ठागधार में बर्ड वाचिंग में मौजूद अधिकारी एवं छात्र-छात्राएं। - फोटो : NEW TEHRI
टिहरी वन प्रभाग की पहल पर बुधवार को रानीचौरी और इंटर कॉलेज ठागधार में बर्ड वाचिंग का आयोजन किया गया। वानिकी महाविद्यालय रानीचौरी के छात्र-छात्राओं को डांडाचली जंगल का भ्रमण कराया गया।
विज्ञापन

अपर वन संरक्षक वीके गांगटे, डीएफओ डा. कोको रोसो के साथ वानिकी महाविद्यालय रानीचौरी के छात्र-छात्राओं ने डांडाचली तक आठ किमी जंगल का भ्रमण किया। वॉक के दौरान छात्र-छात्राओं को पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों की जानकारी दी गई। रेंज अधिकारी आशीष डिमरी, डीन प्रो. बीपी खंडूरी, डा. एसपी सती आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इधर, इंटर कॉलेज ठागधार में पर्यावरण संरक्षण और बर्ड वाचिंग पर कार्यशाला आयोजित की गई। अपर वन संरक्षक वीके गांगटे ने छात्र-छात्राओं से अपने भविष्य के प्रति जागरूक होते हुए प्रकृति के संरक्षण की दिशा में भी काम करने की अपील की। डीएफओ डा. रोसो ने कूड़े के निस्तारण, जैविक और अजैविक अपशिष्टों को अलग-अलग कर उनका उचित निस्तारण करने के टिप्स दिए। प्रधानाचार्य प्यारे लाल डबराल के अनुरोध पर अपर वन संरक्षक गांगटे व डीएफओ रोसो ने विद्यालय और वन विभाग के बीच भूमि सीमांकन के मामले का शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिया। बर्ड वाचिंग के लिए विद्यालय को दो दूरबीन भेंट किए। इस मौके पर प्रवीण चौहान, सुरेश रतूड़ी, सुशील तिवाड़ी, राजेश रमोला, शेर सिंह पुंडीर, वन दरोगा अजयपाल पंवार, दिनेश चंद्र, भरत सिंह नेगी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed