{"_id":"64afe0253c46dc94390f6da6","slug":"students-expressed-anger-over-non-declaration-of-results-new-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-1109-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: रिजल्ट घोषित न होने पर छात्रों ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: रिजल्ट घोषित न होने पर छात्रों ने जताया रोष
विज्ञापन
दो कॉलम
कुलसचिव से मिला शिष्टमंडल, समस्या के संबंध में सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंंबा (टिहरी)। श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन की लचर कार्यप्रणाली पर छात्र-छात्राओं ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। परीक्षा संपन्न होने के दो माह बाद भी रिजल्ट घोषित न करने पर छात्रों ने रोष जताया। उन्होंने स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश की तिथि 20 जुलाई तक बढ़ाने की मांग की।
बृहस्पतिवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी के छात्र संघ पदाधिकारियों का शिष्ट मंडल श्रीदेव सुमन विवि के कुलसचिव खेमराज भट्ट से मिला। छात्रों की समस्याओं के संबंध में कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा। मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। छात्र संघ अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद के नेतृत्व में कुलसचिव भट्ट को मिले शिष्टमंडल ने बताया कि स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम, तृतीय सेमेस्टर के रिजल्ट घोषित नहीं किया गया। जंतु विज्ञान, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, गणित, भौतिक विज्ञान, राजनिति विज्ञान का रिजल्ट विवि की वेबसाइट पर अपलोड नहीं हुए हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्र-छात्राओं को दर-दर भटकना पड़ रहा है।
इस वर्ष स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए। दूर दराज के गांवों में नेटवर्क की सुविधा न होने से कई छात्र प्रवेश से वंचित रह गए। वेबसाइट पर रक्षा अध्ययन, मानव विज्ञान और अन्य वोकेशनल पाठ्यक्रम अपलोड नहीं हैं। जिस कारण इन विषयों में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्रों को मजबूरी में दूसरे विषय में प्रवेश लेना पड़ा। छात्रों की समस्याओं को देखते हुए उन्होंने स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 20 जुलाई तक बढ़ाने की मांग की। ऐसा न करने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। कुलसचिव भट्ट ने छात्रों को आश्वासन दिया कि विवि उच्च अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं का समाधान किया जाएगा। शिष्टमंडल में सह सचिव शुभम पाल, अमित पंत व मोहित राणा आदि शामिल रहे।