फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Student fees deposited online by July 25

छात्र 25 जुलाई तक ऑन लाइन जमा कराएं फीस

Tue, 23 Jul 2019 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
Student fees deposited online by July 25
एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल में बीएससी प्रथम सेमेस्टर (बायो वर्ग) की काउंसिलिंग में 140 छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया गया। बुधवार 24 जुलाई को स्नातक की तृतीय और पंचम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग की जाएगी।
विज्ञापन

बादशाहीथौल के एसआरटी परिसर में बीएससी बायो वर्ग की कांउसिलिंग में मंगलवार को 140 छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया गया। स्नातक प्रथम सेमेस्टर की विभिन्न कक्षाओं में अभी तक कुल 495 छात्र-छात्राओं को ही प्रवेश दिया गया है, जिसमें बीए प्रथम सेमेस्टर में 155, बीएससी गणित वर्ग में 130, बीकाम में 70 छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया गया है। उधर, छात्रों की सुविधा को देखते हुए परिसर में परीक्षा शुल्क, प्रवेश शुल्क, क्रीड़ा, वाचनालय शुल्क, छात्रावास शुल्क ऑन लाइन जमा करने की सुविधा दी गई है। प्रवेश समिति के प्रो. एनके अग्रवाल ने बताया कि स्नातक तृतीय और पंचम सेमेस्टर के साथ ही बीएससी बायो वर्ग प्रथम सेमेस्टर की काउंसिलिंग आज 24 जुलाई को भी कराई जाएगी। परिसर निदेशक प्रो. आरसी रमोला ने बताया कि प्रवेश लेने के इच्छुक सभी छात्र 25 जुलाई तक फीस जमा कराएं। जमा की गई फीस की रसीद परिसर के वित्त अनुभाग में 31 जुलाई तक जमा करने के बाद परिचय पत्र जारी किया जाएगा। उन्होंने छात्रों से फीस जमा करते समय सावधानी बरतने को कहा है। परिसर में विभिन्न कक्षाओं की तृतीय और पंचम सेमेस्टर में 24 जुलाई से प्रवेश शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed