फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Start of work of village employment workers

ग्राम रोजगार सेवकों का कार्यबहिष्कार शुरू

Fri, 17 Jan 2020 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Start of work of village employment workers
ग्राम रोजगार सेवकों को सात माह से वेतन नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। इससे परेशान ग्राम रोजगार सेवकों ने शुक्रवार से बेमियादी कार्यबहिष्कार शुरू कर दिया। उन्होंने बीडीओ को छह सूत्री ज्ञापन देते हुए मांगों का निराकरण नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया।
विज्ञापन

ग्राम रोजगार सेवकों ने कहा कि ब्लाक में कार्यरत रोजगार सेवक लंबे समय से वेतन भुगतान करने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन सात माह बाद भी वेतन नहीं दिया गया है। उन्होंने यात्रा भत्ते का पूरा भुगतान करने, जियो टैग के लिए नेट पैक सुविधा और मोबाइल फोन देने, मनरेगा के अतिरिक्त अन्य कार्य नहीं कराने, ब्लाक में ग्राम रोजगार सेवकों की संख्या बढ़ाने और शासनादेश के मुताबिक हर माह की सात तारीख को मानदेय भुगतान करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में संघ के अध्यक्ष महेश नेगी, विजय रमोला, कृष्ण कुमार बहुगुणा, नरेश कुमार चमोली, ववेंद्र नेगी, भूपेंद्र पुंडीर, किशन नकोटी, जोगेंद्र रावत, दिनेश कुमार और कृष्णलाल उनियाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन

वेतन भुगतान के लिए ब्लाक कार्यालय में धरना दिया
थत्यूड़ (टिहरी)। जौनपुर ब्लाक में कार्यरत ग्राम रोजगार सेवकों ने सात माह का वेतन नहीं मिलने पर ब्लाक मुख्यालय में धरना दिया। उन्होंने कहा कि वेतन नहीं मिलने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। धरना देने वालों में प्रवेश पोखरियाल, सुमन रौंसेला, गोपाल रमोला, दीपक सकलानी, विपिन पोखरियाल, हरि लेखवार, अर्जुन नेगी, राहुल भंडारी, कुलदीप पंवार, देवीप्रसाद डोभाल और आशीष सकलानी आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कंडीसौड़ (टिहरी)। यहां भी भुगतान की मांग को लेकर बेमियादी धरना शुरू किया गया। धरना देने वालों में प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र नौटियाल, ब्लाक अध्यक्ष उत्तम सिंह भंडारी, कुलदीप रावत, योगेश राणा, बलवंत नेगी, सुमन सेमवाल, राजेश राणा, ओमप्रकाश, अमीचंद पडियार, हीरालाल भट्ट, पूजा जुयाल और नरेंद्र भंडारी आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed