{"_id":"673ddb3e0cbc259f78011365","slug":"sonam-won-in-discus-and-sonakshi-won-in-shot-put-tehri-news-c-50-1-nth1001-109767-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Sports: टिहरी में जिलास्तरीय खेल महाकुंभ, बालिका वर्ग अंडर-20, 17 और 14 का का हुआ कबड्डी मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Sports: टिहरी में जिलास्तरीय खेल महाकुंभ, बालिका वर्ग अंडर-20, 17 और 14 का का हुआ कबड्डी मुकाबला
Thu, 21 Nov 2024 02:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Thu, 21 Nov 2024 02:13 PM IST
सार
अंडर-20 कबड्डी बालक-बालिका वर्ग में चंबा, प्रतापनगर, भिंलगना व नरेंद्रनगर ब्लॉक की टीमें क्रमश: विजेता और उप विजेता रही।
विज्ञापन
कबड्डी मुकाबला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
युवा कल्याण विभाग की पहल पर जिलास्तरीय खेल महाकुंभ की क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन बालिका वर्ग अंडर-20, 17 और अंडर 14 की कबड्डी, दौड़, चक्का और गोला फेंक की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। अंडर-17 चक्का फेंक वर्ग में चंबा की सोनम चौहान और गोला फेंक में कीर्तिनगर की सोनाक्षी विजेता बनी।
विज्ञापन
अंडर-17 बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में चंबा की आदिशिखा रावत, जाखणीधार की आंचल, 200 मीटर में भिलंगना की अधिक्षा, चंबा की कुसुम, 400 मीटर में प्रतापनगर की विधि, भिलंगना की सोनम क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर रही। 800 मीटर दौड़ में नरेंद्रनगर की स्नेहा, भिलंगना की अदिति, 15 सौ और 3 हजार मीटर दौड़ में चंबा की दीपशिखा पहले, कीर्तिनगर की दीया दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
60 मीटर दौड़ में भिलंगना की राखी, कीर्तिनगर की रिया, 620 मीटर में जौनपुर की दीपिका, कीर्तिनगर की अंशिका क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर रही। अंडर-14 बालिका वर्ग ऊंची कूद में चंबा की प्रिया, जौनपुर की दीपिका, गोला फेंक प्रतापनगर की नंदिनी, कीर्तिनगर की मानसी क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
अंडर-20 बालिका वर्ग लंबी कूद में प्रतापनगर की पूजा ने मारी बाजी
अंडर-20 कबड्डी बालक-बालिका वर्ग में चंबा, प्रतापनगर, भिंलगना व नरेंद्रनगर ब्लॉक की टीमें क्रमश: विजेता और उप विजेता रही। अंडर-20 बालिका वर्ग लंबी कूद में प्रतापनगर की पूजा, देवप्रयाग की काजल, ऊंचीकूद में देवप्रयाग की हिमानी, प्रतापनगर की पूजा, गोला फेंक देवप्रयाग की सोनाली, थौलधार सलोनी, चक्का फेंक में चंबा की खुशी, देवप्रयाग की काजल, भाला फेंक में चंबा की राशिका और देवप्रयाग की काजल क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर रही।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: नवनियुक्त शिक्षकों की पर्वतीय जिलों में नहीं दिलचस्पी, अब तक 14 शिक्षक दे चुके इस्तीफा
विजेता खिलाड़ियों को जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सुरेश गुसाईं, पंकज कुमार, संजय लिंगवाल, अजयपाल असवाल ने सम्मानित किया। इस मौके पर गजेंद्र बिष्ट, रविन्द्र सिंह राणा, राजेंद्र डोभाल, विजेंद्र नेगी, मनोज नेगी, नरेश मोहन भट्ट, चक्रधर भद्री, अंजली नेगी आदि मौजूद थे।