{"_id":"6ad62256c90d7e0b2e0d4882","slug":"at-the-kunjapuri-fair-the-audience-danced-to-the-songs-of-daler-mehndi-and-his-fellow-artists-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-121920-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी और सहयाेगी कलाकारों गीतों पर झूमे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी और सहयाेगी कलाकारों गीतों पर झूमे दर्शक
Mon, 19 Oct 2026 07:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Mon, 19 Oct 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी ने अपने सहयोगी कलाकारों के साथ पंजाबी गीतों की शानदार प्रस्तुति दी।
50वें सिद्धपीठ श्री कुंजापुरी मेले की सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के मंच पर आते ही युवाओं को खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने नमो-नमो, रब-रब, नना ना रे, हो जाएगी बल्ले-बल्ले सहित साथी कलाकारों के साथ कई गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस दौरान दर्शकों से भरे पांडाल में युवा पंजाबी गीतों पर थिरकते रहे।
मेला समिति की ओर से बताया गया कि सांस्कृतिक संध्या में पहले सुप्रसिद्ध गायिका सुनंदा शर्मा की प्रस्तुति प्रस्तावित थी लेकिन ऐन वक्त पर स्वास्थ्य कारणों से उनका कार्यक्रम निरस्त हो गया। उसके बाद प्रसिद्ध पंजाबी गायक दिलेर मेहंदी के सहयोगी कलाकारों के पंजाबी गानों की कई प्रस्तुतियां दी। सांस्कृतिक संध्या में पहुंचे युवाओं में इतना जोश देखा गया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भी वह देर रात तक डीजे की धुन पर थिरकते रहे। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार, भाजपा मंडल अध्यक्ष व सभासद साकेत बिजल्वाण, महेश गुसाईं और राजेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
गायक मेहंदी की आवाज लड़खड़ाने पर कैबिनेट मंत्री ने टोका
कुंजापुरी मेले की सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक दलेर मेेहंदी अपनी प्रस्तुति दे रहे थे। इस दौरान उनकी आवाज लड़खड़ाने से नाराज कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने मंच पर आकर उन्हें टोकते हुए कहा कि आपको इसलिए बुलाया गया था कि हमारे लोगों का मनोरंजन हो, यह गलत बात है। बड़े नाम की इज्जत रखनी चाहिए। आपसे ठीक से बोला भी नहीं जा रहा है, गाना क्या गाएंगे। इस पर मेहंदी ने कहा कि सर आपने मुझे इज्जत से बुलाया। आपसे रिक्वेस्ट है कि आप पांडाल में बैठ जाएं हम अच्छी प्रस्तुति देे रहे हैं। दर्शक मनवीर सिंह, राजेंद्र सिंह और सूरत सिंह आदि ने बताया कि इस दौरान पांडाल में दर्शकों की ओर से खूब हल्ला होता रहा। संवाद