{"_id":"68d7cc318d0cf43b950217f9","slug":"sonam-and-yuvraj-became-champions-in-the-primary-category-at-the-block-level-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-114860-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: ब्लॉकस्तर पर सोनम और युवराज बने प्राथमिक वर्ग में चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: ब्लॉकस्तर पर सोनम और युवराज बने प्राथमिक वर्ग में चैंपियन
Sun, 28 Sep 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sun, 28 Sep 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
जीत के लिए बनाली और आमपाटा के खिलाड़ियों ने खूब बहाया पसीना
नरेंद्रनगर (टिहरी)। उच्च प्राथमिक विद्यालयों के ब्लॉकस्तरीय शरदकालीन/ शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन खो-खो, कबड्डी, चक्का फेंक, गोला फेंक और ऊंचीकूद आयोजित की गई। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
राजकीय इंटर कॉलेज नरेंद्रनगर के मैदान में क्रीड़़ा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्राथमिक बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय कोट की सोनम और बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय मुनिकीरेती के युवराज चैंपियन रहे। खो-खो बालक प्राथमिक वर्ग में संकुल बनाली प्रथम व आमपाटा द्वितीय, बालिका वर्ग में संकुल बनाली प्रथम व आमपाटा द्वितीय रहा। कबड्डी बालक वर्ग में आमपाटा प्रथम, बनाली द्वितीय रहा।
बालिका वर्ग में बनाली प्रथम, मणगांव द्वितीय रहा। उच्च प्राथमिक बालक वर्ग खो-खो में बनाली प्रथम व आमपाटा द्वितीय रहा। बालिका वर्ग में आमपाटा प्रथम, बनाली द्वितीय, बालक वर्ग में आमपाटा प्रथम, बनाली द्वितीय रहा। बालिका वर्ग कबड्डी में आमपाटा प्रथम व बनाली द्वितीय रहा। चक्का फेंक जूनियर बालिका वर्ग में आमापाटा की सोनाली प्रथम व पुर्वाला की विधाता द्वितीय रही। चक्का फेंक जूनियर बालक वर्ग में पुर्वाला के आदित्य प्रथम, मणगांव के शौर्य द्वितीय रही।
विज्ञापन
जूनियर बालिका वर्ग गोला फेंक में शीतल प्रथम व सीमा द्वितीय रही। जूनियर बालिका वर्ग की ऊंचीकूद में मणगांव की संप्रीती प्रथम और बुगाला की सोनाक्षी द्वितीय रही। लंबीकूद जूनियर बालक वर्ग में ढालावाला के श्रेयांशु प्रथम व सुरजीत द्वितीय रहे। समापन पर ब्लाॅक खेल समन्वयक प्रकाश चंद्र डियूंडी ने विजेताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।