फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Solar power plant will open doors of employment

सोलर पावर प्लांट से खुलेंगे रोजगार के द्वार

Sat, 04 Jul 2020 08:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
Solar power plant will open doors of employment
कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के दौरान रोजगार को लेकर पैदा हुए विषम हालातों के बीच लोगों ने स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। जिले के 72 लोगों ने अपने बंजर खेतों और घरों में सोलर पावर प्लांट लगाने के लिए किया आवेदन किया है। इनमें से 54 के आवेदन मंजूर किए जा चुके हैं। इनमें सौ से पांच सौ किलोवाट के पावर प्लांट शामिल हैं।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम ने 50 लोगों के आवेदन पर 25 साल के लिए पीपीए (पावर परचेज एग्रीमेंट) भी कर दिया है। सौ से लेकर पांच सौ किलोवॉट तक के सोलर प्लांट जिले के अलग-अलग गांवों में स्थापित होने से जहां स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा, वहीं आम आदमी की ऊर्जा संबंधी जरूरतें भी पूरी होगी। ऊर्जा निगम के ईई राकेश कुमार के मुताबिक सोलर पावर प्लांट लगाने के लिए सरकार करीब 35 प्रतिशत सब्सिडी दे रही है। सौ किलोवाट के सोलर प्लांट पर करीब 40 लाख और पांच सौ किलोवाट के प्लांट पर करीब दो करोड़ का खर्च आता है। बताया कि इन सोलर प्लांट से ऊर्जा निगम औसतन चार रुपये, 69 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली खरीदेगा। बिजली खरीदने लिए 25 साल का अनुबंध किया जा रहा है। हाल ही में चंबा के भगवान सिंह पुंडीर, जाखणीधार पेटब गांव के गोविंद पेटवाल और प्रतापनगर के सिलोली गांव में राजवीर सिंह कठैत के पांच सौ किलोवॉट के सोलर प्लांट से उत्पादन शुरू हुआ है।बताया कि प्लांट की खासियत है कि यह मेंटिनेंस फ्री है। एक माह में ढाई से तीन लाख रुपये तक की औसतन कमाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed