फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Six will be taken on trial for Kabaddi

Tehri News: कबड्डी के लिए छह को लिया जाएगा ट्रायल

Fri, 03 Nov 2023 05:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 05:19 PM IST
विज्ञापन
Six will be taken on trial for Kabaddi
नई टिहरी। पौड़ी जिले के कोटद्वार में होने वाली सब जूनियर राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए छह नवंबर को खिलाड़ियों का ट्रायल लिया जाएगा। जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष यशपाल रावत, सचिव दिनेश कैंतुरा, कोषाध्यक्ष कमलनयन रतूड़ी और मनोज नेगी ने बताया कि कोटद्वार में 18 और 19 नवंबर को सब जूनियर बालक और बालिका वर्ग की दो दिवसीय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। जिले की टीम की ओर से प्रतिभाग करने के इच्छुक खिलाड़ी अपना ट्रायल देने के लिए छह नवंबर को कीर्तिनगर ब्लॉक के जीआईसी किलकिलेश्वर के क्रीड़ा प्रांगण में पहुंच सकते हैं। जिले की टीम के लिए ट्रायल में भी जिला निवासी ही प्रतिभाग कर सकते हैं। ट्रायल में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों की आयु 31 दिसंबर 2023 तक 16 वर्ष और वजन 55 किग्रा तक होना चाहिए। चयन प्रक्रिया के लिए निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जन्मतिथि प्रमाणपत्र की छाया प्रतिलिपि और चार पासपोर्ट साइज फोटो लाना जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए खिलाड़ी मोबाइल नंबर 9412281632, 9410199755, 8923521244 और 9759882292 पर संपर्क कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed