फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Signboards at city intersections and internal roads are in poor condition

Tehri News: शहर के चौराहों और आंतरिक सड़कों पर लगे साइन बोर्ड हुए खस्ताहाल

Fri, 27 Mar 2026 07:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Fri, 27 Mar 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
Signboards at city intersections and internal roads are in poor condition
बाहर से आने वाले लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में होती है परेशानी
विज्ञापन

नई टिहरी। नई टिहरी शहर को मास्टर प्लान की तर्ज पर विकसित किया गया है। शहर के अधिकांश क्षेत्र को ब्लॉक और सेक्टर में बांटा गया है। नगर के चौराहों और आंतरिक सड़कों पर लगे दिशा संकेत और साइन बोर्ड खस्ताहाल होने से बाहर से आने वाले लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी होती है।


शहर में ब्लॉक और सेक्टरों में बने एक जैसे आवासों की पहिचान के लिए पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष स्व़ राकेश सेमवाल ने वर्ष 2011-12 में नगर के चौराहों और आंतरिक सड़कों पर दिशा संकेत और साइन बोर्ड लगाए थे। ताकि बाहर से आने वाले सही पते पर पहुंच सके। लेकिन एक दशक से अधिक बीत जाने के बाद भी बोर्डों की न तो मरम्मत हो पाई और न ही उन्हें बदला गया है। गुजरते वक्त के साथ नगर क्षेत्र में लगे साइन बोर्ड की हालत खस्ताहाल हो गई है। अधिकांश बोर्डों में लिखे दिशा संकेत और साइन चिन्ह धुंधले पड़ चुके हैं। कई बोर्ड टूट गए हैं, और कई जंग खाकर टेढ़े-मेढ़े हो चुके हैं। जिससे बाहर से आने वाले लोगों को तय जगह तक पहुंचाने के लिए स्थानीय लोगों से पूछताछ का सहारा लेना पड़ता है। शहर में अधिकांश सरकारी और निजी भवन एक जैसे आकार के बने होने के कारण लोगों के लिए उनकी पहचान करना किसी चुनौती से कम नहीं है। अधिकांश बोर्डों पर राजनैतिक दलों के लोगों के साथ अन्य प्रकार की प्रचार-प्रसार के पोस्टर चस्पा किए जाने वह भी किसी काम के नहीं रह गए हैं। लंबा वक्त बीत जाने के बाद भी नगर पालिका की ओर से शहर में लगे दिशा और साइन बोर्ड की मरम्मत और बदलने का प्रयास नहीं किया गया है।
विज्ञापन



इनका क्या है कहना

नगर पालिका क्षेत्र में लगे दिशा संकेत और साइन खराब हो चुके साइन बोर्डों की मरम्मत और बदलने का कार्य पालिका की ओर से जल्द शुरू कर दिया जाएगा।
वासुदेव डंगवाल, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका नई टिहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed