फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Shaheed Vikram Singh Negi Polytechnic Bhawan gets building

Tehri News: शहीद विक्रम सिंह नेगी पॉलीटेक्निक भवन को मिला भवन

Mon, 02 Dec 2024 08:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 02 Dec 2024 08:14 PM IST
विज्ञापन
Shaheed Vikram Singh Negi Polytechnic Bhawan gets building
मंत्री बोले- शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और स्वरोजगार के क्षेत्र में दिलाई जाएगी गजा को विशिष्ट पहचान
विज्ञापन

नई टिहरी। तकनीकी शिक्षा व वनमंत्री सुबोध उनियाल ने गजा में 25 करोड़ की लागत से बने शहीद विक्रम सिंह नेगी पॉलीटेक्निक भवन लोकार्पण और 29 करोड़ की लागत से बनाने वाली बेमुंडा-खाड़ी पंपिंग पेयजल योजना का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि गजा क्षेत्र को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार क्षेत्र में विशेष पहचान दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
मंत्री उनियाल ने कहा कि कॉलेज परिसर में शहीद विक्रम सिंह नेगी की मूर्ति स्थापित की जाएगी। कहा कि गजा के लिए 29 करोड़ की लागत से ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत बेमुंडा-खाड़ी पेयजल पंपिंग योजना का निर्माण किया जाएगा। पेयजल योजना आगामी करीब 50 वर्षों तक गजा नगर पंचायत की पेयजल किल्लत को दूर करेगी।
विज्ञापन

नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष मीना खाती ने गजा में सामुदायिक भवन की स्वीकृत देने की मांग की। मंत्री ने कहा कि उनका प्रयास है कि नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए, जिनकी लोगों को जरूरत है। उन्होंने शहीद विक्रम सिंह के माता-पिता, पत्नी और बहन को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर नरेंद्रनगर के निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र भंडारी, शिवानी बिष्ट, निदेशक प्रावधिक शिक्षा देशराज, डॉ़ राजेश उपाध्याय, गजेंद्र खती, राजेंद्र खाती, रतन सिंह रावत, कुंवर सिंह चौहान, विभूति ध्यानी, एसडीएम देवेंद्र नेगी मौजूद थे।



चमियाला से दो वारंटी किए गिरफ्तार

पुलिस ने चमियाला बाजार से दो वारंटी गिरफ्तार किए हैं। वे लंबे समय से फरार चल रह थे। एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि बालगंगा तहसील क्षेत्र के कुंडी गांव निवासी राहुल व सुमित का जिला न्यायालय में वन अधिनियम उल्लंघन संबंधित केस विचाराधीन हैं। वे न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे। गैर जमानती वारंट तामील के तहत चलाए जा रहे अभियान के दौरान दोनों को घनसाली पुलिस की टीम ने चमियाला बाजार से गिरफ्तार किया है। उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed