Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Increase your livelihood by producing mountain grains: Rawat

पहाड़ी अनाज का उत्पादन कर बढ़ाएं अपनी आजीविका : रावत

Fri, 13 Nov 2026 07:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Fri, 13 Nov 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
Increase your livelihood by producing mountain grains: Rawat
थत्यूड़ (टिहरी)। जौनपुर महोत्सव में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने विभिन्न विभागो के द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पहाड़ी उत्पाद से ही काश्तकारों की आजीविका को समृद्ध बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन मेले में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि जौनपुर महोत्सव जौनपुर की सामूहिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का परंपरागत मोटा अनाज मंडवा, झंगोरा और कौंणीं आदि फसलों के उत्पादन से स्थानीय लोगों की आजीविका को मजबूत बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने क्षेत्र के लोगों को पहाड़ी उत्पादों को अपना स्वरोजगार बनाने की अपील की। पूर्व सीएम ने कहा कि आज इनके दाम बाजार में उच्च स्तर पर है। हमारे लोकल खाद्य उत्पाद का इतना महत्व बढ़ रहा है कि एक दिन हमारे उत्पाद लेने के लिए अमेरिका भी मजबूर होगा। उन्होंने कहा की यहां के लोग अपने जमीनों को बाहर के लोगों को ना बेचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने प्रेस क्लब धनोल्टी जौनपुर की नवीन कार्यकारिणी काे शपथ दिलाई। इस मौके पर मसूरी नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, आनंद बेलवाल, शांति प्रसाद भट्ट, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख महिपाल सिंह रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील थपलियाल, कांग्रेस अध्यक्ष रामप्रकाश चमोली, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील भट्ट, महामंत्री राकेश सजवाण, समिति अध्यक्ष वीरेंद्र राणा, कार्यक्रम अध्यक्ष सुरेंद्र रावत, विनोद सेमवाल और सुमन नौटियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed