फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Seven people injured in two-car collision

दो कारों की भिंड़त में सात लोग चोटिल

Sun, 10 Oct 2021 09:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 09:45 PM IST
विज्ञापन
Seven people injured in two-car collision
चंबा-मसूरी मोटर मार्ग पर दो कारों की आमने-सामने भिंड़त होने से दोनों वाहनों में सवार सात लोग चोटिल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

रविवार को एक ऑल्टो कार कद्दूखाल से चंबा की ओर आ रही थी जबकि एक अन्य ऑल्टो कार संख्या चंबा से मसूरी की तरफ जा रही थी। इसी दौरान चौपड़ियाल गांव के समीप पास देते वक्त दोनों कारों की टक्कर हो गई। वाहनों की टक्कर में अंदर बैठे वीर सिंह सजवाण (38) पुत्र मेहर सिंह सजवाण, उनकी पत्नी प्रियंका (32) बेटा वैभव (9), वैष्णवी (11) पुत्री देव सिंह सजवाण निवासी ग्राम पालकोट चोटिल हो गए। जबकि दूसरी कार में सवार पातीराम (48) पुत्र बच्चीराम, उनकी पत्नी पुष्पा देवी (40) और बेटा अशु (17) निवासी जैन बल्लभ हाउस घंटाघर मूसरी भी चोटिल हो गए। थानाध्यक्ष पंकज देवरानी ने बताया कि दोनों वाहन में सवार सात लोग चोटिल हुए हैं। सभी की स्थिति खतरे से बाहर है। उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed