{"_id":"68d3f0cf32f5aa8cf5042896","slug":"send-proposals-to-mineral-trust-for-new-health-machines-dm-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-114808-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई स्वास्थ्य मशीनों के लिए खनिज न्यास को भेजे प्रस्ताव : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई स्वास्थ्य मशीनों के लिए खनिज न्यास को भेजे प्रस्ताव : डीएम
Wed, 24 Sep 2025 06:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Wed, 24 Sep 2025 06:53 PM IST
विज्ञापन
आयुर्वेद पंचकर्म केंद्र और औषधि वितरण केंद्र का लिया जायजा
नई टिहरी। जिला अस्पताल बौराड़ी की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक बुधवार को डीएम नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने, आयुर्वेदिक-होम्योपैथिक की सुविधाओं को मजबूत बनाने और अस्पताल प्रबंधन को सुचारु करने पर विशेष जोर दिया गया।
डीएम ने बैठक में कार्यालय प्रबंधन, स्वास्थ्य उपकरण, फर्नीचर, कंप्यूटर हार्डवेयर, लेखन सामग्री और वाहन संचालन से जुड़े बजट प्रस्तावों पर चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिए कि नई स्वास्थ्य मशीनों के प्रस्ताव खनिज न्यास को भेजे जाएं। सीएमओ डॉ. श्याम विजय को आयुर्वेदिक विभाग के साथ बैठक कर कुछ बेसिक टेस्ट की सूची तैयार कर उच्च स्तर पर अनुमोदन के लिए भेजने के निर्देश दिए।
सीएमओ बताया कि जिला अस्पताल में स्थायी रेडियोलॉजिस्ट न होने के कारण मरीजों की सुविधा को देखते हुए सप्ताह में तीन दिन वैकल्पिक व्यवस्था के तहत अल्ट्रासाउंड कराया जा रहा है। इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत, सीएमएस डॉ. अमित राय, रामलाल नौटियाल, जयेंद्र पंवार, आयुष विंग की चिकित्साधिकारी सिद्धि मिश्रा आदि मौजूद रही।