फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   semester system will begin in ug classes

यूजी कक्षाओं में शुरू होगा सेमेस्टर सिस्टम

Sun, 03 Jan 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी Updated Sun, 03 Jan 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध सभी राजकीय महाविद्यालयों और स्ववित्त पोषित कालेजों में यूजी कक्षाओं में सेमेस्टर सिस्टम इसी सत्र से शुरू होगा। विश्वविद्यालय ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है। सेमेस्टर सिस्टम में 80 फीसदी पाठ्यक्रम यूजीसी (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) का होगा। फैकल्टी की तैनाती करने से पूर्व सभी कालेजों को विवि का अनुमोदन लेना जरूरी होगा।

विज्ञापन

स्नातक कक्षाओं में सेमेस्टर सिस्टम लागू करने को लेकर अब तक दुविधा की स्थिति बनी हुई थी। यूजीसी के नए नियमों के तहत श्रीदेव सुमन विवि ने इसी सत्र 2016-17 से ही स्नातक कक्षाओं में सेमेस्टर प्रणाली लागू करने का निर्णय लिया है। विवि को सिर्फ 20 फीसदी पाठ्यक्रम ही स्थानीय स्तर पर तैयार करना है।
विज्ञापन


इसके लिए विवि ने विषय विशेषज्ञों की कमेटी गठित कर दी गई है। कमेटी की रिपोर्ट विवि प्रशासन को फरवरी तक मिल जाएगी। वर्तमान में विवि से 16 राजकीय महाविद्यालय और 86 निजी कालेज संबद्ध है। सेमेस्टर सिस्टम लागू करने से पहले सभी कालेजों में फैकल्टी की तैनाती अनिवार्य है। विज्ञप्ति प्रकाशन और फैकल्टी की नियुक्ति करने के लिए सभी कालेजों को विवि की अनुमति लेनी होगी। वर्ष 2009 के नियमों के तहत ही कालेजों में पीएचडी धारकों की नियुक्ति मान्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed