फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Sridev Samun University: Second phase counseling will be held after Diwali for admission in B.Ed.

SriDev Suman University: बीएड में प्रवेश के लिए आगे बढ़ी द्वितीय चरण की काउंसलिंग की डेट, जानें अब कब होगी

Fri, 27 Oct 2023 04:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Fri, 27 Oct 2023 04:49 PM IST
सार

श्रीदेव सुमन विवि ने बीएड सत्र 2023-25 के लिए 23 जुलाई को प्रवेश परीक्षा आयोजित की थी। 7,668 अभ्यर्थी बीएड प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए थे।

विज्ञापन
Sridev Samun University:  Second phase counseling will be held after Diwali for admission in B.Ed.
काउंसलिंग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन बीएड कॉलेजों में प्रवेश देने के लिए द्वितीय चरण की काउंसलिंग अब दीपावली के बाद शुरू करेगा। विवि ने नवंबर प्रथम सप्ताह में द्वितीय चरण की काउंसलिंग करने का निर्णय लिया था लेकिन सात नवंबर को विवि के सभी महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव होने हैं। इसको देखते हुए अब द्वितीय चरण की काउंसलिंग दीपावली के बाद होगी। काउंसलिंग ऑनलाइन होगी और स्पॉट पर ही कॉलेज आवंटित किए जाएंगे।

विज्ञापन


श्रीदेव सुमन विवि ने बीएड सत्र 2023-25 के लिए 23 जुलाई को प्रवेश परीक्षा आयोजित की थी। 7,668 अभ्यर्थी बीएड प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए थे। अगस्त माह में विवि ने बीएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया था लेकिन प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई थी। विवि के कुलसचिव खेमराज भट्ट ने बताया कि बीएड में प्रवेश के लिए प्रथम चरण की काउंसलिंग के बाद 1900 छात्र-छात्राओं को कॉलेज आवंटित कर दिया गया है।
विज्ञापन


Uttarakhand Khel Mahakumbh: प्रदेश में 31 अक्तूबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ
विज्ञापन
विज्ञापन


अब द्वितीय चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए विवि तैयारी कर रहा है। छात्रसंघ चुनाव के कारण बीएड का सत्र किसी भी दशा में लेट न इसके लिए दीपावली के तुरंत बाद नवंबर माह के दूसरे सप्ताह में सभी कॉलेजों में पढ़ाई शुरू करने की तैयारी की जा रही है।

विवि से 33 बीएड कॉलेज हैं संबद्ध
श्रीदेव सुमन विवि से 33 बीएड कॉलेज संबद्ध है जिसमें से राजकीय महाविद्यालय गोपेश्वर, कोटद्वार और केएलडीएवी कॉलेज रुड़की में 150 सीटें राजकीय काेटे की हैं। आठ राजकीय महाविद्यालय में मैनेजमेंट कोटे की सीटें है। इसके अलावा 22 निजी बीएड कॉलेज हैं। लगभग 3300 सीटों पर विवि प्रशासन की ओर से बीएड में प्रवेश दिया जाएगा जिसमें से लगभग 1900 सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया गतिमान है। इसके बाद द्वितीय चरण में रिक्त पदों पर मेरिट के आधार पर छात्रों को काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed