फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Search for land for a hospital begins in Thaladhar, Basar Patti.

Tehri News: बासर पट्टी के थालाधार में अस्पताल के लिए जमीन की तलाश शुरू

Wed, 25 Mar 2026 07:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 25 Mar 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
Search for land for a hospital begins in Thaladhar, Basar Patti.
भूमिदान को आगे आए ग्रामीण अस्पताल निर्माण की राह हुई आसान
विज्ञापन

घनसाली (टिहरी)। स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में जूझ रहे बासर पट्टी के लोगों को जल्द ही थालाधार में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सौगात मिलने की उम्मीद जगी है। स्वास्थ्य विभाग ने बासर पट्टी के गांवों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माण का सर्वे पूरा कर रिपोर्ट शासन को भेज दी है। अस्पताल स्थापना के लिए स्वास्थ्य विभाग ने भूमि की तलाश शुरू कर दी है।
भिलंगना ब्लॉक के बासर पट्टी में थालाधार, अमरसर, कफोल, भल्ड, धनसाणी, कंडारस्यूं, सिलोडी बासर, नौलबासर सहित दो दर्जन से अधिक गांव है लेकिन स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर क्षेत्र में एएनएम सेंटर के अलावा अन्य कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है। क्षेत्र के लोगों के बुखार, सिरदर्द, सर्दी-जुखाम की शिकायत होने पर दवाई लेने के लिए 35 किमी की दूरी तय कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर आना पड़ता है। मामूली उपचार के लिए बेलेश्वर तक पहुंचने में समय के साथ वाहनों का अनावश्यक किराया वहन करना पड़ता है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मांग पर गत वर्ष मुख्यमंत्री ने बासर पट्टी के थालाधार में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा की थी जिस पर स्वास्थ्य महानिदेशालय ने जिला स्वास्थ्य विभाग से प्रस्ताव मांगा था। सीएमओ डॉ. श्याम विजय ने बताया कि थालाधार में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने प्रक्रिया गतिमान है। भवन निर्माण के लिए उस क्षेत्र में कई लोग भूमिदान देने के लिए आगे आए है। सुविधाजनक स्थान पर अस्पताल निर्माण के लिए भूमि का सर्व किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed