{"_id":"5f18683e8ebc3e9ffb2ec8ae","slug":"rural-agitated-to-start-repair-work-new-tehri-news-drn3508261180","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरम्मत कार्य शुरू करने के लिए ग्रामीण आंदोलित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरम्मत कार्य शुरू करने के लिए ग्रामीण आंदोलित
विज्ञापन
ऑल वेदर परियोजना के निर्माण के कारण खाड़ी बाजार समेत आसपास के इलाकों में उत्पन्न हुए खतरे के चलते ग्रामीणों का बीआरओ के आमसेरा स्थित मिक्सिंग और क्रशर प्लांट में धरना दूसरे दिन भी जारी रहा।
19 जुलाई को खाड़ी में चट्टान गिरने से हाईवे बाधित हो गया था। चट्टानों के ऊपर से बोल्डरों को हटाने और मरम्मत कार्य शुरू करने की मांग को लेकर मंगलवार को बीआरओ के आमसेरा स्थित मिक्सिंग और क्रशर प्लांट के समीप ग्रामीणों ने धरना शुरू किया था। बुधवार को भी ग्रामीणों ने बीज बचाओ आंदोलन के प्रणेता विजय जड़धारी और पर्यावरणविद् धूम सिंह नेगी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने धरना देते हुए बीआरओ से खाड़ी कस्बे के ऊपर लटकती चट्टानों का ट्रीटमेंट करने, खाड़ी के पुराने पुल के नीचे रखी सटरिंग को हटाने, परियोजना के कारण असुरक्षित भवनों के पास सुरक्षा दीवार लगाने, रास्तों और क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों का निर्माण, खाड़ी के जल स्रोत पर नया जल संग्रहण टैंक, उत्तराखंड आंदोलन के शहदी रविंद्र रावत, पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की स्मृति में बने स्मारक का निर्माण, नव निर्मित चिपको पुस्तकालय की सुरक्षा दीवार लगाई जाए। एसडीएम युक्ता मिश्रा ने ग्रामीणों से वार्ता के लिए मौके पर पहुंचीं हैं। इस मौके पर अरण्य रंजन, रविंद्र सजवाण, कुलवीर सिंह, दयाल सिंह भंडारी, शीशपाल सजवाण, राजेंद्र पंवार, राजेंद्र नेगी, जगदंबा उनियाल आदि मौजूद थे।