फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Roadways bus and truck collided in Tachila, woman died

रोडवेज की बस व ट्रक की ताछिला में हुई भिड़ंत, महिला की मौत

Fri, 09 Jul 2021 10:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus and truck collided in Tachila, woman died
ऋषिकेश से बूढ़ाकेदार जा रही रोडवेज की बस ताछिला में विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गई, जिससे बस में सवार एक महिला की मौत हो गई। जबकि बस चालक चोटिल हुआ है। बस-ट्रक की भिड़ंत होने के बाद 19 सवारियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य भेजा गया। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद से ट्रक चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को रोडवेज बस ऋषिकेश से बूढ़ाकेदार जा रही थी। दोपहर करीब एक बजे ताछिला के पास रोडवेज की बस चालक साइड से विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गई, जिससे बस में सवार बृजेश्वरी देवी (32) पत्नी हरीश व्यास निवासी गुमानीवाला ऋषिकेश का सिर आगे की सीट पर टकरा गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को निजी वाहन से एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। बताया गया कि महिला अपने मायके घैरका जा रही थी, जबकि बस चालक प्रकाश मैठाणी पुत्र इंद्रदत्त को हल्की चोटें आई है। जाजल आयुर्वेदिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चालक को छुट्टी दे दी गई है। थानाध्यक्ष प्रभारी प्रदीप पंत ने बताया कि बस में सवार अन्य सवारियों को दूसरी बस से भेजा गया। उन्होंने बताया कि भिड़ंत होने के बाद से फरार चल रहे ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed