फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Road will reach Scheduled Caste Basti Bakhriana soon

Tehri News: अनुसूचित जाति बस्ती बखरियाणा तक जल्द पहुंचेगी सड़क

Tue, 31 Dec 2024 05:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 31 Dec 2024 05:02 PM IST
विज्ञापन
Road will reach Scheduled Caste Basti Bakhriana soon
नरेंद्रनगर (टिहरी)। नगर क्षेत्र में अनुसूचित जाति बस्ती बखरियाणा वार्ड तक जल्दी सड़क पहुंच जाएगी। लंबे समय से कुल 700 मीटर सड़क बनाने की मांग पूरी नहीं होने पर वार्ड के लोगों ने उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग की शरण ली थी। आयोग ने लोगों की समस्या को देखते हुए डीएम को स्पेशल कंपोनेंट प्लान से सड़क बनाने को कहा था। जिला प्रशासन के आदेश पर लोनिवि ने इस्टीमेट बना रहा है। अब वार्ड के लोगों को कुछ समय बाद नए साल में सड़क सुविधा मिल जाएगी।
विज्ञापन

पालिका क्षेत्र में छह नंबर वार्ड के बखरियाणा वार्ड को लंबे समय से सड़क से जोड़ने की मांग करते थे। पालिका क्षेत्र में होने के बावजूद लोगों को पैदल नापना पड़ रहा था। इससे परेशान मोहल्ले के लोग लंबे समय से सड़क बनाने की मांग कर रहे थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार मांग करने पर लोनिवि ने 1.2 किमी में से कुल 500 मीटर सड़क बनाकर छोड़ दी थी। उसके बाद भी लगातार 700 मीटर सड़क बनाने की मांग उठाते रहे, लेकिन बखरियाणा मोहल्ले तक सड़क नहीं पहुंच पाई।
विज्ञापन

विभागीय लापरवाही से परेशान होकर सूरत सिंह आर्य ने उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग का दरवाजा खटखटाया। आयोग ने समस्या का संज्ञान लेते हुए 15 दिन पहले 17 दिसंबर को टिहरी डीएम को पत्र भेजकर अवशेष 700 मीटर मोटर मार्ग स्पेशल कंपोनेंट प्लान से बनाने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन के निर्देश पर लोनिवि ने सड़क बनाने की कार्यवाही शुरू कर दी है। सड़क बनने से बखरियाणा सहित समीपवर्ती दो-तीन गांव के लोगों को भी सड़क सुविधा मिलेगी। अपीलकर्ता आर्य ने बताया कि मंगवार को वो अधिशासी अभियंता विजय कुमार मोगा से मिलने गए थे। उन्होंने बताया कि सड़क बनाने के लिए इस्टीमेट बनाने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

10 जनवरी तक डीपीआर गठित कर शासन को भेज दी जाएगी। उन्होंने पहले से बनी 500 मीटर सड़क का सुधारीकरण करने का भी आश्वासन दिया है। प्रतिनिधिमंडल में डौंर गांव के प्रशासक विक्रम कैंतुरा, राजेंद्र नेगी, राजू गुसाईं, प्रेम सिंह पुंडीर, जगवीर सिंह, मस्तराम, दिलीप कुमार, सुरेंद्र कोटवाल, विमला देवी, राकेश कुमार, सूरज, अनिल, सोनू, अमित, सुनील, धन सिंह नेगी और हरेंद्र नेगी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed