फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Road construction started for Byonti Tok selected for disaster affected people

Tehri News: आपदा प्रभावितों के लिए चयनित ब्योंटी तोक के लिए सड़क निर्माण शुरू

Thu, 20 Feb 2025 05:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 20 Feb 2025 05:45 PM IST
विज्ञापन
Road construction started for Byonti Tok selected for disaster affected people
घनसाली (टिहरी)। आपदा प्रभावित तिनगढ़ गांव के ग्रामीणों के विस्थापन के लिए चयनित ब्योंटी तोक के लिए लोनिवि ने सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। विभाग ने तिनगढ़ गदेरे से करीब 500 सड़क की कटिंग करवा दी है।
विज्ञापन


बीते जुलाई में पहाड़ी से हुए भूस्खलन से तिनगढ़ गांव के कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे। तब से आपदा प्रभावित परिवार अपने नाते रिश्तेदारों के अलावा किराये के भवनों में रह रहे थे। प्रशासन ने तिनगढ़ गांव के 72 परिवारों के विस्थापन के लिए ब्योंटी नामे तोक में जगह चिह्नित कर प्रभावितों को मकान के लिए भूमि आवंटित की है, लेकिन सड़क सुविधा नहीं होने के कारण ग्रामीणों का विस्थापन नहीं हो पाया था।
विज्ञापन

शासनस्तर से जनवरी में ब्योंटी तोक के लिए सड़क निर्माण की स्वीकृति मिली, जिसके बाद लोनिवि ने आठ फरवरी को लोनिवि घनसाली ने ब्योंटि तोक के लिए बनाने वाली करीब 1़ 7 किमी सड़क का निर्माण शुरू करवाया। सड़क की आधा किमी के करीब कटिंग की जा चुकी है। आपदा प्रभावित तिनगढ़ गांव के ग्रामीण शंभू प्रसाद और जयकृष्ण सेमवाल ने बताया कि सड़क निर्माण होने से प्रभावित लोगों को मकान बनाने के लिए ईंट, रेत, बजरी, सरिया, सीमेंट आदि निर्माण सामग्री ले जाने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण के साथ ऊर्जा निगम भी विद्युत लाइन को बिछाने का कार्य शुरू कर देता, तो ग्रामीणों को बिजली की सुविधा भी मिल जाती। इसके बाद ग्रामीण भवनों के निर्माण का कार्य शुरू कर देते। आपदा प्रभावित ग्रामीणों ने ब्योंटी तोक तक सड़क निर्माण किए जाने पर सरकार, शासन और घनसाली विधायक शक्तिलाल शाह का आभार जताया है।



आपदा प्रभावित तिनगढ़ गांव के ग्रामीणों के विस्थापन के चयनित जगह ब्योंटि तोक तक सड़क पहुंचाने का कार्य तेज गति से करवाया जा रहा है। आधा किमी से अधिक सड़क का निर्माण पूरा हो चुका है। मार्च तक ब्योंटी को सड़क से जोड़ दिया जाएगा।

-दिनेश चंद्र नौटियाल, अधिशासी अभियंता, लोनिवि घनसाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed