फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Road connecting Gajana area is in disrepair

गाजणा क्षेत्र को जोड़ने वाला मार्ग खस्ताहाल

Sat, 16 Oct 2021 07:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
Road connecting Gajana area is in disrepair
प्रतापनगर ब्लॉक समेत उत्तरकाशी पट्टी के गाजणा क्षेत्र को जोड़ने वाले चांठी-मोटणा-लंबगांव मार्ग की खस्ताहाल स्थित लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी है। डोबरा-चांठी पुल बनने के बाद इस मार्ग पर रोज सैकड़ों वाहन दौड़ते हैं, लेकिन लंबे समय से मार्ग का डामरीकरण और सुधारीकरण नहीं हुआ है। ऐसे में मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे बने हैं। साथ ही सड़क किनारे मलबा पसरा है।
विज्ञापन

चांठी-डोबरा पुल बनने के बाद धारमंडल, रैका, ओण, भदूरा, उपली रमोली, रौणद रमोली और गाजणा पट्टी के लोग बड़ी संख्या में 25 किमी चांठी-मोटणा-लंबगांव मार्ग से सफर करते हैं, लेकिन वर्षों से खस्ताहाल मार्ग पर ग्रामीण हिचकोले खाकर सफर कर रहे हैं। चांठी से मोटणा तक सड़क का डामर उखड़ गया है। मार्ग पर जब वाहन चलते हैं, तो सड़क पर धूल उड़ती है। साथ ही मार्ग के कई स्थानों पर पुश्ते और सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त है। जबकि मोटणा से लंबगांव मार्ग पर जगह-जगह बने गड्ढे, क्रश बैरियर न होने के कारण यहां खतरा बना हुआ है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुरारी लाल खंडवाल का कहना है कि कई बार मार्ग के डामरीकरण और सुधारीकरण के लिए अधिकारियों से लेकर सीएम को ज्ञापन भेजा है, लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि जल्द मार्ग का डामरीकरण न होने पर बेमियादी आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

कोट
डोबरा-चांठी पुल बनने के कारण मार्ग पर वाहनों को आवागमन ज्यादा हो रहा है। अभी यह मार्ग ग्रामीण मोटर मार्ग है। इस मार्ग को जिला मार्ग घोषित करने के लिए शासन से पत्राचार किया गया है। पीएमजीएसवाई तृतीय पेज में मार्ग प्रस्तावित किया जा रहा है। - रोहित श्रीवास्तव, सहायक अभियंता पीएमजीएसवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोटणा से लंबगांव मार्ग के डामरीकरण के लिए बजट का प्रस्ताव शासन को भेजा जा रहा है। जिन स्थानों पर गड्ढे बने हैं। उन पर पैचवर्क किया जा रहा है। इसके लिए ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं। - केएस नेगी, ईई लोनिवि प्रांतीय खंड बौराड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed