फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   road accident, couple injured

कार हादसे में मुंबई निवासी दंपति घायल

Thu, 21 Jan 2016 08:27 PM IST
नैनबाग (टिहरी)।
नैनबाग (टिहरी)। Updated Thu, 21 Jan 2016 08:27 PM IST
विज्ञापन
देहरादून से धनोल्टी जा रहे पर्यटकों की कार धनोल्टी के पास तुरतुरिया बैंड पर पाले में फिसल कर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार में सवार दंपति और चालक घायल हो गए। सभी घायलों को मसूरी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

देहरादून के एक होटल में ठहरे मुंबई ओएनजीसी में डीजीएम के पद पर कार्यरत बीके सिन्हा (45) और उनकी पत्नी पूनम सिन्हा (42) निवासी मुंबई बृहस्पतिवार को धर्मेंद्र सकलानी (40) पुत्र पीएन सकलानी निवासी वाणी बिहार देहरादून की कार से धनोल्टी घूमने जा रहे थे। दोपहर 12 बजे कार धनोल्टी के पास तुरतुरिया बैंड पर पाले के कारण अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही थत्यूड़ थानाध्यक्ष प्रेम सिंह चौहान, तहसीलदार महावीर सकलानी और राजेंद्र गुनसोला मयफोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से भारी बर्फ के बीच से बमुश्किल घायलों को बाहर निकाल कर मसूरी अस्पताल में भर्ती कराया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed