{"_id":"5766c2c64f1c1bbd4f11bd0c","slug":"road-accident-child-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप की चपेट में आने से बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप की चपेट में आने से बच्ची की मौत
अमर उजाला/नैनबाग (टिहरी)।
Updated Sun, 19 Jun 2016 09:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनबाग-बड़कोट हाईवे पर मरोड़ मुख्य बाजार में पिकअप की चपेट में आने से एक बच्ची की मौत हो गई। आपसी सुलहनामा के बाद पुलिस ने वाहन और चालक को छोड़ दिया है।
विज्ञापन
प्राप्त विवरण के मुताबिक रविवार को ग्रामीण मरोड़ निवासी दीपक की माता बाजार में सड़क किनारे लगे नल से पानी लेने आई थीं।
उनकी ढाई साल की पोती सिमरन पुत्री दीपक उनका हाथ पकड़कर चल रही थी। इसी बीच अचानक सिमरन दादी का हाथ छोड़ कर सड़क की ओर भाग गई और नैनगांव से नैनबाग आ रहे एक पिकअप वाहन की चपेट में आकर घायल हो गई। लोगों ने बच्ची को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नैनबाग पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि वाहन को सुनील पुत्र गुलाब सिंह निवासी पंतवाड़ी चला रहा था। सूत्रों की मानें तो चालक ने दुर्घटना के बाद घायल बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। थानाध्यक्ष डीएम बलूनी ने बताया कि परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई। आपसी सुलहनामा होने के बाद चालक और वाहन को छोड़ दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन