फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Ritika in Hindi calligraphy and Arpita topped in English calligraphy

मार्च पास्ट के साथ तीन दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू

Fri, 06 Sep 2019 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
Ritika in Hindi calligraphy and Arpita topped in English calligraphy
बौराड़ी में प्राथमिक वर्ग की तीन दिवसीय जिलास्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। पहले दिन शुक्रवार को छात्र-छात्राओं के बीच लोकनृत्य, हिंदी-अंग्रेजी सुलेख, अंताक्षरी और मानचित्र प्रतियोगिता कराई गई।
विज्ञापन

बौराड़ी स्टेडियम में डीईओ (बेसिक) सुदर्शन सिंह बिष्ट ने ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली और खिलाड़ियों को अनुशासित और टीम भावना से खेलने की शपथ दिलाई। जूनियर वर्ग लोकनृत्य में चंबा प्रथम और थौलधार द्वितीय रहा। लोकनृत्य प्राथमिक वर्ग में भिलंगना पहले और कीर्तिनगर दूसरे स्थान पर रहा। प्राथमिक वर्ग हिंदी सुलेख में थौलधार की रीतिका प्रथम और साक्षी राणा द्वितीय रहीं। अंग्रेजी सुलेख में चंबा की अर्पिता पुंडीर ने प्रथम और थौलधार की साक्षी राणा ने दूसरा स्थान हासिल किया। प्राथमिक वर्ग मानचित्र में थौलधार के वैभव प्रथम, चंबा के केशव चौहान द्वितीय स्थान पर रहे। मानचित्र जूनियर में कीर्तिनगर के आदित्य ने पहला और कीर्तिनगर के मोहित कुमार ने दूसरा स्थान पाया। प्राथमिक वर्ग अंताक्षरी में कीतर्निगर प्रथम, नरेंद्रनगर द्वितीय रहा। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि रविंद्र सेमवाल, क्रीड़ा समन्वयक राजेंद्र पंवार, बीईओ शैलेंद्र चौहान, उप शिक्षाधिकारी अनीनाथ, चंद्रवीर नेगी, रामानुज बहुगुणा, राजेंद्र बहुगुणा, परमजीत सजवाण, सूरज कंसवाल, प्रीतम बर्तवाल, जगवीर खरोला, किशोर सजवाण, रविंद्र खाती, वीरविक्रम, विजय जोशी, संगीता चमोली, कंचन उनियाल, भारती चौहान, नंदी बहुगुणा, जगदंबा कंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed