{"_id":"5ebc156d8ebc3e90354c6df6","slug":"rishikesh-and-doon-race-for-ultrasound-new-tehri-news-drn344170194","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्ट्रासाउंड के लिए ऋषिकेश व दून की दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्ट्रासाउंड के लिए ऋषिकेश व दून की दौड़
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन संयुक्त चिकित्सालय में तैनात रेडियोलॉजिस्ट को हरिद्वार मेला अस्पताल की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है, जिससे वे अस्पताल में कम ही बैठतीं हैं। स्थिति यह है कि मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए ऋषिकेश व देहरादून के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
श्रीदेव सुमन संयुक्त चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध नहीं थी, जिससे गर्भवती महिलाओं को जांच के लिए ऋषिकेश, देहरादून के अस्पतालों की दौड़ लगानी पड़ती है। लोगों की मांग और कृषि मंत्री सुबोध उनियाल की पहल पर स्वास्थ्य महानिदेशालय ने श्रीदेव सुमन अस्पताल को अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध करा दी है, लेकिन फिलहाल अल्ट्रासाउंड मशीन अस्पताल में बंद पड़ी हुई है। क्योंकि रेडियोलॉजिस्ट डा. गीतिका जोशी हरिद्वार से यहां सिर्फ सोमवार और मंगलवार को कुछ ही घंटों के लिए सेवा देने पहुंचती है।
राज्य आंदोलनकारी रविंद्र दत्त सकालनी ने श्रीदेव सुमन अस्पताल में पूर्णकालिक रेडियोलॉजिस्ट की पूर्णकालिक तैनाती करने की मांग की है। सीएमएस डा. अनिल नेगी का कहना है कि रेडियोलॉजिस्ट को हरिद्वार मेला अस्पताल से भी संबद्ध किया गया है। शासन को पत्राचार कर इस बारे में स्पष्ट दिशा-निर्देश मांगे जाएंगे।