{"_id":"5e8f41a08ebc3e77360e5857","slug":"rice-will-get-five-to-five-kilos-per-unit-new-tehri-news-drn3413179150","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रति यूनिट पांच-पांच किलो मिलेगा चावल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रति यूनिट पांच-पांच किलो मिलेगा चावल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन के दौरान केंद्र सरकार की ओर से दिए जाने वाले पांच-पांच किलो निशुल्क चावल का लाभ केवल राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा और अंत्योदय के कार्डधारकों को ही मिलेगा। राज्य खाद्य सुरक्षा और एपीएल कार्डधारकों को योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। प्रत्येक परिवार को प्रति यूनिट के हिसाब से पांच-पांच किलो चावल तीन माह के लिए दिया जाएगा। जिले के खाद्यान्न गोदामों में चावल उपलब्ध हो गया है। जल्द ही निशुल्क चावल का वितरण शुरू हो जाएगा।
लॉकडाउन के अवधि में जनता को राशन की दिक्कत न हो। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकारें लगातार कार्य योजना बना रही हैं। केंद्र सरकार की ओर से भी प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत अंत्योदय कार्डधारक और राष्ट्रीय खाद्य योजना के लाभार्थी परिवारों को तीन माह का चावल निशुल्क दिया जाना है। जिलापूर्ति अधिकारी मुकेश पाल का कहना है कि इस योजना के तहत जिलेभर के कुल तीन लाख 92 हजार 149 लाभार्थी हैं। उन्होंने बताया कि इन सभी लाभार्थियों के राशन कार्ड ऑनलाइन हैं, जिनके सापेक्ष केंद्र सरकार ने चावल का कोटा निर्धारित किया है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने 28 मार्च 2020 तक ऑनलाइन हुए राशन कार्डधारकों को योजना में शामिल किया है। प्रत्येक यूनिट पर तीन माह के लिए पांच-पांच किलो के हिसाब से कुल 15 किलो चावल दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि घनसाली, लंबगांव, चंबा व नई टिहरी समेत कई गोदामों में योजना का चावल उपलब्ध हो गया है। विभागीय कर्मचारी अब सस्ता गल्ला दुकानों में राशन भेज रहे हैं। उन्होंने बताया कि अवशेष गोदामों में भी जल्द राशन उपलब्ध हो जाएगा। विभाग का लक्ष्य है कि इस माह के अंत तक तीन माह का चावल उपभोक्ताओं को दिया जाए।