फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   revenue team returned empty handed from Pilkhi

पिलखी से खाली हाथ लौटी प्रशासन की टीम

Sat, 16 May 2015 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी Updated Sat, 16 May 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन

घनसाली क्षेत्र के पिलखी में भिलंगना नदी से रेत का अवैध खनन होने की शिकायत पर शनिवार को राजस्व पुलिस की टीम ने मौके पर छापा मारा, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन


टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही खनन करने वाले फरार हो गए। प्रशासन की टीम खाली हाथ बैरंग लौट आई।
भिलंगना नदी से पिलखी में पिछले कई दिनों से रेत का अवैध खनन हो रहा था।

घोड़े-खच्चर और छोटे वाहन वहां रातदिन खनन कर रहे थे। लोगों की शिकायत पर शनिवार को एसडीएम जगदीश लाल के नेतृत्व में टीम वहां छापेमारी के लिए पहुंची।

राजस्व पुलिस की टीम की पहुंचने की सूचना मिलने पर खनन कारोबारी वहंा से फरार हो गए। पिलखी के लोगों का आरोप है कि प्रशासन की शह पर भी यहां खनन हो रहा है।
विज्ञापन


प्रशासन की टीम आने से पहले ही कैसे भाग गए। तहसील कर्मियों ने ही खनन करने वालों तक पहले ही सूचना    पहुंचा दी।

एसडीएम जगदीश लाल ने बताया कि जब वे मौके पर पहुंचे वहां कोई नहीं था। आसपास रहने वाले लोगों से कहा कि जब भी कोई खनन करने यहां आता है उसकी सूचना तत्काल उपलब्ध कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed