फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Resolve public grievances on priority

जनता की शिकायतों का प्राथमिकता से करें निराकरण

Mon, 06 Dec 2021 10:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Resolve public grievances on priority
नई टिहरी में डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव को समस्याएं बताते फरियादी। - फोटो : NEW TEHRI
जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने जनता दर्शन कार्यक्रम में आठ शिकायतें सुनी। उन्होंने कहा कि जनता दर्शन में उठाई जानी वाली समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण होना चाहिए।
विज्ञापन

सोमवार को जनता दर्शन में पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुरारीलाल खंडवाल ने प्रतापनगर क्षेत्र के विभिन्न मोटर मार्गों के सुधारीकरण, डामरीकरण, सकलाना के राजेंद्र सिंह राणा ने अपने पड़ोसी की ओर से आंगन पर कब्जा करने, जाखणीधार के मठियाली निवासी छोटे लाल ने जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल हर घर नल योजना से वंचित रखने, जूनियर हाई स्कूल नंदगांव में विज्ञान, गणित विषय के अध्यापक न होने, सरस्वती विहार चंबा निवासी महावीर प्रसाद सकलानी ने पुश्तैनी मकान में तोड़फोड़ करने वालों पर कार्रवाई करने समेत आठ शिकायत दर्ज हुई। डीएम इवा ने शिकायतों का निरस्तारण हेतु लोनिवि, एसडीएम धनोल्टी, शिक्षा विभाग, जल संस्थान, जल निगम को कार्रवाई का निर्देश दिए। इस मौके पर डीएफओ टिहरी वन प्रभाग वीके सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए आनंद भाकुनी, एसडीएम अपूर्वा सिंह, डीडीओ सुनील कुमार, ईई लोनिवि केएस नेगी, ईई जल संस्थान सतीश नौटियाल, मुख्य कृषि अधिकारी जेपी तिवारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. पीएस रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed