फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Reservation roster of wards released, excitement for civic elections increases

Tehri News: वार्डों का आरक्षण रोस्टर जारी, निकाय चुनाव की सरगर्मी बढ़ी

Sun, 15 Dec 2024 05:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 15 Dec 2024 05:11 PM IST
विज्ञापन
Reservation roster of wards released, excitement for civic elections increases
नई टिहरी। स्थानीय निकाय चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने वार्डों के आरक्षण का रोस्टर जारी कर दिया है। घोषणा के साथ ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई है। वार्ड सभासद का चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशी पिछले एक साल से इस रोस्टर का इंतजार कर रहे थे। अब आरक्षण सूची जारी होने के बाद उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी की तैयारियां तेज कर दी है।
विज्ञापन

टिहरी जिले के 11 में से 10 निकायों में वार्ड सभासदों के आरक्षण की सूची जारी की गई है। नरेंद्रनगर नगर पालिका में बडेडा गांव को शामिल करने के बाद अभी जन सुनवाई होने के कारण वहां अध्यक्ष और वार्डों के रोस्टर की तस्वीर साफ नहीं हो पाई है। डीएम मयूर दीक्षित ने बताया कि नगर पालिका टिहरी के वार्ड 1 को एससी महिला, वार्ड 2 और 4 को महिला, जबकि 3, 6, 7, 9, 10 और 11 वार्ड में सभासद पद को अनारक्षित रखा गया है।
विज्ञापन

वार्ड 5 को अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड 8 को अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित किया है। चंबा नगर पालिका के वार्ड नंबर 1, 3, 4, 5 और 9 को अनारक्षित, वार्ड 2 को अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड 8 को महिला, वार्ड 7 को अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, 6 को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया है। नगर पालिका मुनिकीरेती के वार्ड नंबर 2, 3, 4, 5 और 7 को अनारक्षित, वार्ड 6 और 9 को महिला, वार्ड 1 को अनुसूचित जाति महिला, 8 को अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, 10 और 11 वार्ड को अन्य पिछड़ा वर्ग लिए आरक्षित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका देवप्रयाग के वार्ड 1 और 4 को अनारक्षित। 2 और 3 वार्ड को महिला के लिए आरक्षित किया है। नगर पंचायत कीर्तिनगर के वार्ड 1 और 3 को अनारक्षित, वार्ड 2 को अनुसूचित जाति महिला और वार्ड 4 को महिला के लिए आरक्षित किया है। नगर पंचायत घनसाली के वार्ड 2, 3, 4 और 5 को अनारक्षित, 1 और 7 वार्ड को महिला, वार्ड 6 को अनुसूचित जात महिला, नगर पंचायत लंबगांव के वार्ड 1 को अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड 2 को अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड 3 को अनारक्षित और वार्ड 4 को महिला। न
गर पंचायत चमियाला के वार्ड नंबर 1, 3, 4 और 5 को अनारक्षित, वार्ड 2 को अनुसूचित जाति महिला, वार्ड 6 और 7 को महिला, नगर पंचायत गजा के वार्ड 1 और 2 को अनारक्षित, वार्ड 3 को महिला और वार्ड 4 अनुसूचित जाति महिला, नवगठित नगर पंचायत तपोवन के वार्ड उपला तपोवन और घुघत्याणी-जमारीकाटल वार्ड सभासद का पद महिला, मध्य तपोवन और निचला तपोवन वार्ड में सभासद पद को अनारक्षित रखा गया है।


मुनिकीरेती में नगर पालिका में सर्वाधिक मतदाता
लंबगांव नगर पंचायत में है सबसे कम 1061 मतदाता
नई टिहरी। नगर पालिका नई टिहरी में मतदाताओं की संख्या 24 हजार 14 है। चंबा नगर पालिका में 10 हजार 457, मुनिकीरेती में 28,636, देवप्रयाग में 3 हजार 59, नगर पंचायत कीर्तिनगर में कुल वोटर की संख्या 2 हजार 991, घनसाली में 7 हजार 750, लंबगांव 1061, चमियाला 5 हजार 17, गजा में 2 हजार 98 जबकि नगर पंचायत तपोवन में कुल वोटरों की संख्या 3 हजार 890 है। संवाद


राजनीतिक सरगर्मी हुई तेज

नई टिहरी। नगर पालिका और नगर पंचायत में अध्यक्ष और वार्ड सदस्यों का आरक्षण रोस्टर जारी होते ही राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों के बीच हलचल बढ़ गई है। संभावित प्रत्याशी अब अपने-अपने वार्ड में प्रचार-प्रसार और जनता से जुड़ने की रणनीति बनाने में जुट गए हैं। प्रत्याशियों का कहना है कि आरक्षण सूची जारी होने से उन्हें चुनाव की तैयारी के लिए स्पष्ट दिशा मिली है। अब वे अपने वार्ड में सक्रिय रूप से जनता से संपर्क करेंगे और चुनावी अभियान को गति देंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed