फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Research to increase yield through traditional farming

पारंपरिक खेती से उपज बढ़ाने को हो शोध

Wed, 16 Sep 2020 09:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Research to increase yield through traditional farming
नई टिहरी के वानिकी महाविद्यालय में वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षत करते वीसी प्रो.ए? - फोटो : NEW TEHRI
वानिकी महाविद्यालय रानीचौरी की वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक में पारंपरिक खेती को बढ़ावा देने के लिए नए-नए शोध कर नई प्रजाति विकसित करने पर जोर दिया गया। वैज्ञानिकों ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में कृषि, उद्यान और वानिकी से ही किसानों की आय में बढ़ोत्तरी की जा सकती है
विज्ञापन

वीर चंद्र सिंह गढ़वाल औद्यानिकी एवं वानिकी विवि के कुलपति प्रो. अजीत कुमार कर्नाटक ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय और कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों को किसानों के खेतों पर जाकर समस्याएं हल करने और उन्हें उपज बढ़ाने के तरीके बताने के निर्देश दिए। विवि निदेशक प्रसार प्रो. सी तिवारी ने वार्षिक कार्यक्रमों की जानकारी दी। प्रभारी अधिकारी केवीके रानीचौरी डा. आलोक येवले ने केंद्र की प्रगति समीक्षा और 2020-21 की कार्य योजना की जानकारी दी। निदेशक शोध प्रो. राजेश कौशल ने सेब और अन्य शीतोष्ण फलों की तकनीकी और प्रबंधन से रूबरू करवाया। कुलसचिव प्रो. बीपी नौटियाल ने औषधीय, सगंध पौधों से किसानो की आय बढ़ाने पर जोर दिया। परिसर के डीन प्रो. बीपी खंडूरी ने महाविद्यालय में हो रहे कृषि की नवीनतम जानकारी, सह निदेशक डा. अरविंद बिजल्वाण ने गैनोडर्मा मशरूम उत्पादन और उसकी संभावनाओं पर व्याख्यान दिया। आजीविका परियोजना के डीपीएम डा. एचबी पंत ने समूहों की ओर से कराए जा रहे कार्यक्रमों के सुझाव दिए। वैज्ञानिक डा. लक्ष्मी रावत ने मोटे अनाजों के उन्नतशील बीजों और कीटों, बीमारियों के नियंत्रण के संबंध में अवगत कराया।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रगतिशील किसान मंगलानंद डबराल, कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी बीडी वर्मा, डीएचओ डा. डीके तिवारी, नाबार्ड के डीडीएम ए शुक्ला, पशु चिकित्सा अधिकारी डा. आरके शर्मा, डा. अजय कुमार, मंगत सिंह नेगी, उदय तड़ियाल, खुशीराम डबराल, रीता नेगी, सीता चौहान, केवीके की शिखा, कीर्ति कुमारी, डा. अलंकार सिंह, कुलदीप, मुकेश कोठारी, विनोद रमोला, संदीप मखलोगा, लक्ष्मी बहुगुणा, सीती देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed