फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Remuneration instructions for non absentee officials

गैरहाजिर अफसरों का वेतन काटने के निर्देश

Wed, 17 May 2017 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नई टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नई टिहरी Updated Wed, 17 May 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक हुई, जिसमें एडीबी के अधिशासी अभियंता एवं जलागम के परियोजना प्रबंधक की गैरहाजिर रहे। इससे खफा सांसद माला राज्यलक्ष्मी ने दोनों अधिकारियों के वेतन रोकने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


सांसद निधि के कार्यों के अंतिम भुगतान में हो रहे विलंब पर सांसद ने नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल भुगतान करने, केंद्र पोषित योजनाओं के निर्माण में तेजी लाने समेत अन्य विकास कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन


जिला सभागार में टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह की अध्यक्षता में आयोजित निगरानी समिति की बैठक में जनप्रतिनिधियों ने समस्याएं रखी। टिहरी विधायक धन सिंह नेगी ने एडीबी के कार्यों पर सवाल खड़े करते हुए जांच की मांग की। बताया कि लंबे समय से टिपरी-चाह-गडोलिया-कंडियालगांव मोटर मार्ग का कार्य बंद पड़ा हुआ है। उन्होंने निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जौनपुर के प्रमुख कुुंवर सिंह पंवार ने जाख गांव में आवासीय भवनों के ऊपर झूलती विद्युत लाइन हटाने, भिलंगना प्रमुख विजय गुनसोला ने परित्याकता, किसान पेंशन न मिलने, सीताकोट-भटगांव, घुत्तु-देवलिंग मोटर मार्ग का डामरीकरण न होने पर नाराजगी जताई। डीएम सोनिका ने कहा कि ाएडीबी की सभी सड़कों की जांच करवाई जाएगी। सांसद माला राज्यलक्ष्मी ने कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य हर जरूरतमंद को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

ऐसे में अधिकारी जनता की समस्याओं को प्रमुखता से लेकर उनका निराकरण करें और सरकार की योजनाओं की जानकारी दें। उन्होंने निर्देश दिए कि विभिन्न बैठकों में जनप्रतिनिधियों की ओर से उठाई जानी वाली समस्याओं का अधिकारी निर्धारित समस्या में निराकरण संबंधित को भी इसकी सूचना दें।


इस मौके पर विधायक प्रतापनगर विजय पंवार, सीडीओ आशीष भटगांई, ब्लाक प्रमुख बेबी असवाल, आनंदी नेगी, अनिता निजवाला, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नेगी, डीडीओ एसके राय, अबरार अहमद, चतर सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed