फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Remove the problems in making ayushman card

आयुष्मान कार्ड बनाने में आ रही दिक्कतों को करें दूर

Fri, 09 Jul 2021 10:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Remove the problems in making ayushman card
अटल आयुष्मान कार्ड बनाने में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए टिहरी विधायक डा. धन सिंह नेगी ने स्वास्थ्य मंत्री और सचिव को पत्र भेजकर कार्रवाई करने को कहा है। बताया कि पूर्ति विभाग ने राशन कार्ड को जो डाटाबेस तैयार किया है, उसे स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट पर अपलोड किया जाए। इससे सभी नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बन जाएंगे।
विज्ञापन

विधायक ने स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत को दूरभाष पर आयुष्मान कार्ड बनाने में आ रही दिक्कतों से अवगत कराया। साथ ही सेवा का अधिकार आयोग का कार्य देख रहे डीके कोटिया को भी पत्र भेजकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कहा कि ऑनलाइन डाटा को तत्काल पोर्ट करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के शीर्ष अधिकारियों को निर्देशित किया जाए। विधायक ने बताया कि यह समस्या प्रदेशभर की है। ऐसे में सरकार के स्तर से ही शासनादेश जारी किया जाना जरूरी है। उन्होंने कर्मचारियों के लिए निर्गत गोल्डन कार्ड बनाने में आ रही खामियों को भी दूर करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed