फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Removal of road cutting in PMGSY dumping zone

पीएमजीएसवाई डंपिग जोन में ही डलवाए सड़क कटिंग का मलबा

Tue, 30 Jul 2019 07:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 07:12 PM IST
विज्ञापन
Removal of road cutting in PMGSY dumping zone
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के लंबित प्रकरणों का विभाग जल्द निस्तारण करे। सड़क निर्माण से जहां पेयजल लाइन, सिंचाई नहर और पैदल रास्ते क्षतिग्रस्त हुए हैं, उनकी प्राथमिकता से मरम्मत करें। पीएमजीएसवाई सड़क कटिंग का मलबा खेतों में डालने के बजाए चिह्नित डंपिंग जोन में डालें। जिससे काश्तकारों को मुआवजे के लिए अनावश्यक विभाग के चक्कर न काटने पड़ें। विधायक ने विभागों को कार्यप्रणाली में सुधार करने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को विकास भवन में पीएमजीएसवाई, लोक निर्माण विभाग और ग्रामीण निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए टिहरी विधायक धन सिंह नेगी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लंबित सड़कों के प्रकरणों का जल्द निस्तारण करें। विभागों को प्रथम चरण के काम पूरे होने पर द्वितीय चरण की डीपीआर जल्द तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। विधायक ने पीएमजीएसवाई की निर्माणाधीन सड़कों का मलबा डंपिंग जोन में डालने के बजाए खेतों में डालने पर कड़ी नाराजगी जताई। विधायक ने चंद्रेश्वर मंदिर से रौंठी गांव और तुंगोली से नकोट बाजार को सड़क से जोड़ने और बागी-मठियाण गांव सड़क निर्माण गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करने के निर्देश देते हुए लोनिवि और ग्रामीण निर्माण विभाग को सड़कों का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने को कहा है। बैठक में डीडीओ आनंद सिंह भाकुनी, एसई एनपी सिंह, ईई केएस नेगी, एनएस खोलिया, दुग्ध संघ अध्यक्ष जगदंबा बेलवाल, पूर्व प्रमुख बेबी असवाल, विजय कठैत, नरेश नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed