फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Remember the contribution of Jhalkari Bai

भाजपा एससी मोर्चा ने मनाई झलकारी बाई की जयंती

Sun, 22 Nov 2020 07:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 07:50 PM IST
विज्ञापन
Remember the contribution of Jhalkari Bai
नई टिहरी में झलकारी बाई की जयंती पर गोष्ठी का शुभांरभ करती जाखणीधार की ब्लॉक प्रमुख व अन्य। - फोटो : NEW TEHRI
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने झांसी की रानी लक्ष्मी बाई की सेना में महिला शाखा दुर्गा दल की सेनापति रही झलकारी बाई की जयंती धूमधाम से मनाई। उन्होंने झलकारी बाई के जीवन के संघर्षों की जानकारी देते हुए उनके योगदान को याद किया।
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय में अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुजवान की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी का जाखणीधार की ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी, मंदार की जिला पंचायत सदस्य सुनीता भुजवान ने दीप प्रज्वालित कर शुभारंभ किया। कार्यकर्ताओं ने झलकारी बाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी डॉ. प्रमोद उनियाल, भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश मंत्री रवि शंकर ने कहा कि झलकारी बाई ने प्रथम स्वाधीनता संग्राम में ब्रिटिश सेना से लौहा लिया था। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष शीशराम थपलियाल, रोशन लाल आर्य, गबर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed