फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   News of relief for the mini bank Khatedharkon

मिनी बैंक खातेधारकों के लिए राहत की खबर

Thu, 01 Dec 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी Updated Thu, 01 Dec 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
News of relief for the mini bank Khatedharkon
नोट - फोटो : अमर उजाला
 मिनी बैंक ने केंद्र सरकार की नोटबंदी के कारण लेनदेन में परेशानी उठा रहे ग्राहकों के लिए राहत दी है। साधन सहकारी समिति के सचिव 20 दिसंबर तक मिनी बैंकों के खाताधारकों के जिला सहकारी बैंकों में जीरो बैलेंस पर खाते खुलवाएंगे। ताकि डीसीबी से ग्राहक सप्ताह में 24 हजार निकालने से लेकर जमा कर सके।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को टिहरी गढ़वाल जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष रजनीकांत सुरीरा की अध्यक्षता में सचिवों, सहकारिता एवं बैंक अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें बताया गया कि डीसीबी से 139 मिनी बैंक संबद्ध है, जिसमें एक लाख 71 हजार 112 खातेधारकों के एक अरब 51 करोड़ 51 लाख 89 हजार जमा है। लेकिन केंद्र सरकार की ओर से नोटबंदी के कारण मिनी बैंकों में लेनदेन पर पूरी तरह प्रतिबंध के चलते खातेधारकों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


डीसीबी वर्तमान में एक मिनी बैंक को केवल एक खाताधारक के रूप में मानकर केवल 24 हजार की नकदी ही दे रहा है। खाताधारकों के हित सुरक्षित करने के लिए जिला सहकारी बैंक की विभिन्न शाखाओं में 20 दिसंबर तक जीरो बैलेंस पर प्रत्येक खाताधारकों के खाते खोलवाए जाएंगे। मिनी बैंक डीसीबी के विस्तार पटल के रूप में कार्यकर ग्राहकों को बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध करवाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीबी के अध्यक्ष सुरीरा ने सचिव एवं डीसीबी के अधिकारी-कर्मचारियों को आपस में समन्वय स्थापित कर तय समय पर खाते खुलवाने के निर्देश दिए। इस मौके पर सहायक निबंधक सहकारिता सुरेंद्र पाल, महाप्रबंधक वंदना श्रीवास्तव, डीजीएम बीएस नेगी, जयसिंह राणा, बृजमोहन नेगी, दीपक, हर्षमणी नौटियाल, विष्णु प्रकाश, बलदेव राणा, रजनी सरियाल, विनीता नेगी आदि मौजूद थे।
जारी-विजयदास।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed