फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Postage stamp on Budhakedar Temple unveiled.

Tehri News: बूढ़ाकेदार मंदिर पर डाक टिकट का किया अनावरण

Sun, 11 Oct 2026 07:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 11 Oct 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
Postage stamp on Budhakedar Temple unveiled.
जिला स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी टिहरी पैक्स-26 का समापन
विज्ञापन

नई टिहरी। भारतीय डाक विभाग के डाक मंडल टिहरी की ओर से राजकीय महाविद्यालय के बहुद्देशीय सभाग में जिला स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी टिहरी पैक्स-26 का समापन हो गया। इस अवसर पर उत्तराखंड परिमंडल के डाक निदेशक दिनेश कुमार मिस्त्री तथा डाक विभाग के अधिकारियों ने बूढ़ाकेदार मंदिर के डाक टिकट का अनावरण किया।
डाक अधीक्षक गंगा सिंह राणा ने कहा कि डाक विभाग अपनी सेवाओं को तक दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्रों की जनता तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास जारी रखेगा। कहा कि प्रदर्शनी में डाक टिकटों के माध्यम से डाक विभाग के कर्मियों ने छात्र-छात्राओं और लोगों को भारतीय इतिहास, संस्कृति, कला विरासत और ज्ञान विज्ञान के पहलुओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

डाक विभाग के अधिकारियों ने दो दिवसीय प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं के बीच संपन्न हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अधीक्षक राणा ने कहा कि डाक टिकट प्रदर्शनी से फिलेटली के प्रचार- प्रसार को नई दिशा मिली है। लोगों को डाक विभाग की सेवाओं और योजनाओं के बारे में जानने का मौका मिला है। इस मौके पर हरिंद्र सिंह नेगी, प्रदीप पंत, श्रीदेश, कृष्णानंद पंत, अभय मिश्रा, प्रदीप, पंत प्रो प्रीति कुमारी, संदीप फरस्वाण, चंदन सिंह, गौतम कुमार, फिरोज अंसारी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed