फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Divyanshu excelled in the speech.

Tehri News: भाषण में दिव्यांशु रहे अव्वल

Sun, 11 Oct 2026 07:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 11 Oct 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
Divyanshu excelled in the speech.
लंबगांव (टिहरी)। राजकीय महाविद्यालय लंबगांव में मेरे सपनों का भारत 2047 विषय पर छात्र-छात्राओं के बीच भाषण प्रतियोगिता हुई। जिसमें दिव्यांशु पंवार पहले, संजना थलवाल दूसरे तथा करिश्मा थलवाल ने तीसरे स्थान पर रही। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो़ राकेश कुमार ने प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कहा कि छात्रों में राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित कर उन्हें भारत के उज्जवल भविष्य के प्रति जागरूक कर विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में युवाओं की भूमिका को रेखांकित करना है। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक बलवीर सिंह, डॉ़ भरत सिंह चुफाल, डॉ़ अजीत राणा, डॉ़ महेश चंद्र शर्मा, डॉ़ सीमा कुमारी, डॉ़ प्रियंका डिमरी, डॉ़ अमिता बिहान, डॉ़ नीलम सोनी, डॉ़ नीतिन कुमार आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन



नव नियुक्त पदाधिकारियों का 13 अक्तूबर को होगा सम्मान
थत्यूड़ (टिहरी)। थत्यूड़ बाजार स्थिति एक निजी होटल में जौनपुर कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्ष रामप्रकाश चमोली की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। ब्लॉक अध्यक्ष चमोली ने कार्यकर्ताओं से संगठन और पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने को कहा। कहा कि 13 अक्तूबर को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों और वरिष्ठ जनों का समान समारोह कार्यक्रम होगा। उसी दिन देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग पर थत्यूड़ बाजार में रैली निकालने के साथ पुतला दहन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed