फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Rehabilitation demand met with MLA and DM

पुनर्वास की मांग को विधायक और डीएम से मिले प्रभावित

Tue, 30 Jul 2019 07:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
Rehabilitation demand met with MLA and DM
नई टिहरी में बांध प्रभावित गांव भटकंडा-लुणेटा की समस्याओं को लेकर डीएम को मिलने जाते ग्रामीण। - फोटो : NEW TEHRI
टिहरी बांध प्रभावित भटकंडा-लुणेटा के ग्रामीणों ने टिहरी विधायक धन सिंह नेगी और डीएम वी षणमुगम से मुलाकात कर उन्हें बांध की झील से हो रही समस्याओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि टिहरी बांध की झील के कारण कई मकानों में दरारें पड़ी हैं। गांव के बांध प्रभावित वर्ष 2010 से पुनर्वास का इंतजार कर रहे हैं लेकिन सरकार उनके लिए जमीन की व्यवस्था नहीं कर पा रही है। उन्हें जर्जर मकानों में खतरों के साए में रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन

भटकंडा के निवर्तमान प्रधान प्रदीप भट्ट के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने विधायक धन सिंह नेगी को समस्याएं बताईं। इसके बाद विधायक ने डीएम को पत्र लिखकर गांव का भ्रमण करने को कहा। ग्रामीणों ने बताया कि विशेषज्ञ समिति ने 415 परिवारों के विस्थापन की संस्तुति दी थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसके बाद ग्रामीण डीएम से मिले और उन्हें आपबीती सुनाई। मिलने वालों में सरोजनी देवी, कमला देवी, संगीता, बैशाखी देवी, बृहस्पति देवी, पिंगला देवी, बालेंद्र, पुष्पा देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed